टीवी की दुनिया में बिग बॉस 14 सुर्खियों में बना हुआ है। शो में शुरुआत से ही कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगले महीने इस शो का फिनाले होना है। इधर, बिग बॉस के घर में घरवालों को खाने के लाले पड़े हुए है। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस के मेकर्स ने घर से सारा खाना निकाल लिया था। इसक बाद घर में मौजूद सदस्यों को खाने के लाले पड़ गए है।
Bigg Boss 14: अर्शी खान से नाराज सोनाली फोगाट ने कूड़े में फेंका खाना, रुबीना दिलैक ने जमकर लगाई लताड़
मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो में अर्शी खान अपनी खास दोस्त सोनाली फोगाट के लिए खाना बनाने से इंकार करती हुई दिख रही हैं। इसके बाद सोनाली फोगाट परांठा डस्टबिन में फेंकती हुई नजर आ रही है। इस हरकत से नाराज रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली सोनाली को खूब सुनाते हैं। इसके अलावा इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि सोनाली फोगाट अकेले में रो रही हैं।
आगे सलमान निक्की से कहते हैं कि 'निक्की, बताओ क्या हुआ था?' निक्की कहती हैं कि 'उन्होंने कहा कि मेरे बंदे देख लेंगे, ये पावर वो पावर।' ये सुनते ही सलमान गुस्से से भर जाते हैं और कहते हैं कि 'बाहर की धमकी दोगी आप? क्या करोगे क्या आप, क्या देख लेंगे आपके बंदे बाहर?' सोनाली कहती हैं कि 'क्या कहा है मैंने किसी को दिखा दीजिए?' सलमान कहते हैं कि 'दिखा चुके हैं हम। आपके मानने या ना मानने से क्या होता है। आपकी बच्ची भी देख रही है शो। ये आपके ऊपर सूट करता है।'
बता दें कि इस हफ्ते सोनाली फोगाट का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में है। सोनाली के अलावा निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना के नाम भी शामिल हैं।