फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: नॉमिनेट होने के बाद सोनाली फोगाट ने दिखाए तेवर, गाली देने पर रुबीना दिलैक भड़कीं

Fri, 15 Jan 2021 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News: Bigg boss 14 sonali phogat abuses rubina dialik during task here video
सोनाली फोगाट, रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी

‘बिग बॉस 14’ में बीते कुछ दिनों से सोनाली फोगाट घर के हर सदस्य से पंगे लेती दिख रही हैं। अब वह घर की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक रुबीना दिलैक से भिड़ गईं। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में वह कंटेस्टेंट के साथ अपशब्दों का प्रयोग भी करती हैं।

Sonali Phogat Bigg Boss 14 News: Bigg boss 14 sonali phogat abuses rubina dialik during task here video
रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी

वीडियो में रुबीना दिलैक और सोनाली फोगाट झगड़ते दिख रहे हैं। इसके बाद सोनाली उन्हें गाली दे देती हैं। वह कहती हैं कि ‘जिसने भी मेरा नाम तोड़ा है उसे...’। ये सुनकर रुबीना उनसे कहती हैं कि 'मैंने आपका नाम तोड़ा है। अब आप मुझे गाली देंगी?’

Sonali Phogat Bigg Boss 14 News: Bigg boss 14 sonali phogat abuses rubina dialik during task here video
सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

आगे रुबीना कहती है कि ‘आपकी बेटी भी है। आप अपनी बेटी को भी यही गाली देती हैं? अगर देती हैं तो कैसी मां हैं फिर आप?’। रुबीना और सोनाली के झगड़े बीच निक्की तंबोली कहती हैं, ‘दो चांटे लगा के दूंगी’। गुस्से में रुबीना अपना जैकेट निकाल देती हैं और आगे बढ़ने लगती हैं तभी अभिनव उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News: Bigg boss 14 sonali phogat abuses rubina dialik during task here video
सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

सोनाली फोगाट इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। इसके बाद से कभी वह लोगों से बेवजह झगड़े कर रही हैं तो कभी वह अली गोनी के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रही हैं। जब अली को यह बात पता चलती है तो वह सोनाली को समझाते हुए कहते हैं कि 'फीलिंग तो किसी के लिए भी हो सकती है बस आप जैसी हैं वैसी ही रहिए।'

विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News: Bigg boss 14 sonali phogat abuses rubina dialik during task here video
सोनाली फोगाट - फोटो : कलर्स टीवी

सोनाली फोगाट के इस तरह प्यार का इजहार करने से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और इसे महज नॉमिनेशन से बचने की ट्रिक बताया जा रहा है। वहीं टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर कहा कि 'नॉमिनेटेड हैं तो स्ट्रैटजी बनानी ही पड़ेगी ना।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed