रियलिटी शो बिग बॉस 14 का शनिवार को पहला वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई और काफी मस्ती भी की। वीकेंड का वार में निक्की तंबोली को बिग बॉस के घर में तूफानी सीनियर्स बनकर आए सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान की तरफ से 'टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट' का खिताब मिल गया है। उन्हें यह खिताब सीनियर्स ने आपसी ताल-मेल और चर्चा के बाद दिया है।
Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला, हिना और गौहर खान पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, जानिए क्या है वजह
'टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट' के तौर पर निक्की तंबोली के अलावा पवित्र पुनिया भी मुकाबले में थीं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने अपनी तरफ से निक्की तंबोली को 'टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट' के तौर पर चुका है। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तीनों तूफानी सीनियर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।
निक्की तंबोली को 'टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट' बनाए जाने पर Mrutyunjoy Sinha Rex नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पता नहीं चल रहा है कि मेकर्स और सीनियर्स क्यों निक्की को इतना तवज्जो दे रहे हैं ? वह विलेन है हीरोइन नहीं। यह सीजन बहुत ही उम्मीद के मुताबिक और बोरिंग है। Amina Saif नाम के यूजर ने भी बिग बॉस के सीनियर्स की आलोचना की।
I don't know makers aur seniors kyun Nikki ko itna tabazoo de rahe hai? She is a villian not the heroine. This season is so predictable and boring... #BiggBoss @Pavita deserving thi after #AbhinavShukla but senior ko to just #NikkiTamboli nazr a rahi thi usi ko support usi ki just help #bisebb14
Amina Saif ने ट्विटर पर लिखा, 'अभिनव शुक्ला के बाद पवित्र पुनिया एक काबिल कंटेस्टेंट थीं, लेकिन सीनियर्स को तो बस निक्की तंबोली नजर आ रही थी। उसी को सपोर्ट उसकी की मदद।' RonitaKrishnaSharma ने लिखा, 'निक्की तंबोली स्टार है ! रुबिना और उनके पति चर्चा कर रहे हैं कि निक्की सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान की पसंदीदा हैं। इन सीनियर्स ने यह सब देखा है इसलिए वह एक सख्त प्रतियोगी को महत्व देते हैं कि आप लोग क्या कहते हैं? आप मनोरंजन नहीं कर सकते।'
@nikkitamboli is a star seriously ! @RubiDilaik and her husband discussing Niki being favoured by #SidharthShukla #HinaKhan #GauaharKhan have to understand these seniors have seen it all so they value a tough competitor what do u guys say? You can’t entertain #gohome #biggboss
— RonitaKrishnaSharma (@ronitasharma) October 11, 2020
#NikkiTamboli and #PavitraPunia are looking strong...#JasminBhasin is adding some fun quotient...
— Gourav Rane (@gourav22191797) October 11, 2020
This season seems to be ladies special..#BB14 #BiggBoss14 #BiggBoss2020
इनके अलावा सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 के तूफानी सीनियर्स को लेकर और भी कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि 'टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट' का खिताब मिलने के बाद निक्की तंलोबी को सीनियर्स की तरह विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही अब सीनियर्स जो भी फैसला लेंगे उसमें निक्की तंबोली की राय भी ली जाएगी। ऐसे में साफ जाहिर है कि आने वाले समय में बिग बॉस के घर में काफी रोमांच देखने को मिल सकता है।
पढ़ें: भाई की वजह से अमिताभ बच्चन को मिली थी उनकी पहली फिल्म, जानिए ये दिलचस्प किस्सा