{"_id":"5f82b20a8ebc3e9c0416d50b","slug":"bigg-boss-14-eijaz-khan-opens-up-about-being-accused-of-rape-salman-khan-offered-advice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: दुष्कर्म के आरोप पर पहली बार बोले एजाज खान, कहा- ‘मुंबई छोड़ने को हो गए थे मजबूर’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: दुष्कर्म के आरोप पर पहली बार बोले एजाज खान, कहा- ‘मुंबई छोड़ने को हो गए थे मजबूर’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार में एजाज खान ने निजी जिंदगी के कई राज खोले। सलमान खान ने एजाज खान का एक अनसीन वीडियो दिखाया जिसमें एजाज, सिद्धार्थ शुक्ला के सामने आप बीती बताते हुए नजर आते हैं। यहां एजाज उस घटना का जिक्र करते हैं जब उन पर दुष्कर्म का आरोप लगा था।
2 of 5
एजाज खान
- फोटो : instagram/eijazkhan
एजाज कहते हैं उनकी हमेशा से आदत रही है कि सभी की मदद की जाए। इस वजह से उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। यहां एजाज बताते हैं कि जब उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड से शादी से इनकार कर दिया तो उन्हें इसका अंजाम भी भुगतना पड़ा।
3 of 5
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज खान कहते हैं कि 'मेरी हमेशा से आदत रही है कि सभी महिलाओं की मदद करूं और सुरक्षित महसूस कराऊं। हम इंग्लिश फिल्म देखकर पले-बढ़े हैं, हमें नहीं पता कि टेक्निकल क्या होता है। इसके लपेटे में मेरा परिवार भी आ सकता था।' एजाज खान ने बताया कि वह तब और टूटकर बिखर गए थे जब उनके पापा ने कहा कि वह सारा इल्जाम अपने सिर पर ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एजाज खान
- फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज कहते हैं कि उनके ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे क्योंकि उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड से शादी नहीं की। वो उसके साथ लिव इन में रहते थे। बाद में उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस घटना की वजह से एजाज बुरी तरह टूट गए थे। तब वो अपनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का प्रीमियर छोड़कर धर्मशाला शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
एजाज का ये वीडियो देखने के बाद सलमान खान उनसे कहते हैं कि 'आप गलत जाओगे तो गलत दिखोगे लेकिन अगर सही हो तो सही हो ना।' इसके बाद एजाज कहते हैं कि 'मैं जानता हूं कि मैं सही हूं लेकिन मैं सहज नहीं रहता हूं। आमतौर पर जब भी मैं किसी लड़की से बात करता हूं तो खुद को चेक करता रहता हूं कि कहीं कुछ गलत तो नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।