{"_id":"5f82d27c8ebc3e9bc3696170","slug":"bigg-boss-14-salman-khan-makes-shocking-announcement-asks-10-contestants-to-pack-their-bags","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: क्या पहली बार पूरा घर हो जाएगा बेघर? सलमान खान ने कहा- ‘सभी 10 लोग बैग पैक कर लें’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: क्या पहली बार पूरा घर हो जाएगा बेघर? सलमान खान ने कहा- ‘सभी 10 लोग बैग पैक कर लें’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 11 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
Link Copied
बिग बॉस 14 को एक हफ्ते हो चुके हैं। अभी तक घर के अंदर खूब लड़ाइयां देखने को मिली हैं। साथ ही फ्रेशर्स और तूफानी सीनियर्स के बीच भी बहस हुई। शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई जिनका घर में कुछ खास योगदान देखने को नहीं मिला। रविवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें सलमान खान भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान घर में मौजूद सभी 10 कंटेस्टेंट पर गुस्सा होते दिखे। सलमान कहते हैं कि कंटेस्टेंट जिस तरह से खेल हल्के में ले रहे हैं उसके बाद सभी 10 को बैग पैक कर लेना चाहिए। वहीं प्रोमो के बैकग्राउंड में कहा जाता है कि ‘पहली बाहर, पहले ही हफ्ते पूरा घर हुआ बेघर।‘
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram: biggboss14spy
वीडियो में सलमान कहते हैं कि ‘बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि हर कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट से अपने आपको खराब बनाने में तुला हुआ है। आप लोग अपने आपको क्या समझते हो? अपने आपको आप तुर्रम खां ना समझो। आप लोगों ने सीन पलटाया जरूर है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान आगे कहते हैं कि ‘आपका जज्बा, आपका जोश और जुनून देखकर हमने ये फैसला किया है कि क्यों किसी का वक्त बर्बाद करना। तो फाइनल निर्णय ये है कि आप 10 के 10 लोग अपना सामान पैक कर लो और इस घर से निकल पड़ो क्योंकि यह समय को बर्बाद करना है। दुखद।‘
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘फ्रेशर्स ने किया सलमान खान को निराश। क्या आज पूरा घर हो जाएगा एलिमिनेट?’ हालांकि बिग बॉस के अभी तक के सीजन पर गौर करें तो पहले हफ्ते एविक्शन नहीं होता है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते दो नए कंटेस्टेंट की घर में एंट्री होगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को दो और नए सदस्य घर में प्रवेश करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।