टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते दिन ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया। अपने पहले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं।
शादी के सात साल बाद मां बनने जा रहीं ‘नागिन’ फेम ये अभिनेत्री, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीता शादी के सात साल बाद मां बनने जा रही हैं। रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनीता के साथ की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने आसमानी रंग का फ्लोरल कुर्ता पहना है। वहीं रोहित ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी किया है।
View this post on Instagram
No visual effects here! That bump is real!
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on
वहीं एक वीडियो में अनीता कहती हैं कि 'यह भगवान का फैसला है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। हमारी शादी को सात साल हो चुके हैं। ऐसे में हम पूरी तरह से इसके लिए तैयार थे। रोहित और मैं 2020 में बच्चा चाहते थे जिससे हम सेटल हो जाएं।'
वीडियो के साथ अनीता लिखती हैं कि 'माता पिता बनने की यह यात्रा हमेशा से खास है। एक माता पिता के तौर पर हम अपने बच्चे के लिए सबसे बेस्ट करना चाहते हैं। बच्चे की तैयारियों पर इस वक्त पूरा ध्यान है।' इससे पहले अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की।
View this post on Instagram
❤️+❤️=❤️❤️❤️ Love you @rohitreddygoa #gettingreadyforreddy
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
गौरतलब है कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।