फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सलमान खान के लिए बना है आलीशान बेडरूम से लेकर जिम तक, देखें अंदर की तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2020 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 25 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan luxurious room complete with gym bedroom and courtyard
सलमान खान के लिए बनाई गई खास जगह - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस का घर हमेशा हर बार से ज्यादा आलीशान होता है। सीजन 14 में भी घर का एक एक कोना बेहद खूबसूरत है। इस बार सिल्वर रंग को प्राथमिकता दी गई है। अब इसी कड़ी में हम आपको बिग बॉस के घर में सलमान खान के लिए बनाए गए विशेष कमरे को दिखाते हैं जहां आधुनिक सुख सविधा की सारी चीजें मौजूद हैं।

Bigg Boss 14 Salman Khan luxurious room complete with gym bedroom and courtyard
सलमान खान के लिए बनाई गई खास जगह - फोटो : बिग बॉस

सलमान 2010 से यह शो होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के अलावा सलमान के होने की वजह से भी प्रशंसक इसे खास प्यार देते हैं। अब दबंग खान हैं तो जाहिर है उनके लिए विशेष इंतजाम तो होंगे ही। सलमान खान के लिए उनके इस कमरे को ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। कमरे को वाइल्ड एलिमेंट से प्रेरित बनाया गया है।

Bigg Boss 14 Salman Khan luxurious room complete with gym bedroom and courtyard
सलमान खान के लिए बनाई गई खास जगह - फोटो : बिग बॉस

सलमान को बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है ऐसे में उनके लिए यहां जिम की व्यवस्था हैं। जिम में कई उपकरण लगे हैं। वीकेंड का वार एपिसोड से पहले सलमान यहां वर्कआउट कर सकते हैं। वहीं बेडरूम के हिस्से में वॉर्म और पीले रंग को प्राथमिकता दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan luxurious room complete with gym bedroom and courtyard
सलमान खान के लिए बनाई गई खास जगह - फोटो : बिग बॉस

लिविंग एरिया में मुख्य दीवार पर सलमान खान के नाम का पहला अक्षर एस (S) लिखा है। इसके अलावा उनकी कुछ फिल्मों के पोस्टर लगे हैं। यहां बैठने के लिए एक आरामदायक सोफा है जहां सलमान अपने मेहमानों के साथ बैठ सकते हैं। साथ ही शो शुरू होने से पहले मेकर्स के साथ बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan luxurious room complete with gym bedroom and courtyard
सलमान खान के लिए बनाई गई खास जगह - फोटो : instagram/ashley_rebello

इससे पहले डिजाइनर एश्ले रेबेलो ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें सलमान खान के लिए बने घर के इस हिस्से को दिखाया था। फिल्म दबंग के चुलबुल पांडे का एक पोस्टर भी था। पोस्टर के बगल में ही टीवी रखा हुआ था जहां से सलमान बिग बॉस के कंटेस्टेंट को देखते हैं।

View this post on Instagram

His little BB #chalet , a sneak peak for u

A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed