फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने लगाई रुबीना को फटकार तो खुश हुईं ऑनस्क्रीन सास, राहुल वैद्य के लिए कह दी ऐसी बात

Mon, 08 Feb 2021 09:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 08 Feb 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Kamya Punjabi lauds after Salman Khan bashes Rubina Dilaik, supports Rahul Vaidya
रुबीना दिलैक, काम्या पंजाबी, सलमान खान - फोटो : Twitter

बिग बॉस का सीजन 14 अपने चरम पर है। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच काफी उथल- पुथल चल रही है। तो वहीं वीकेंड का वार में भी कंटेस्टेंट्स लगातार सभी की क्लास लग रही है। हाल ही में हुए वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को खूब फटकारा। जिसमें रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल था। लेकिन रुबीना को जैसे ही सलमान की डांट पड़ी तो उनकी ऑनस्क्रीन सास काम्या पंजाबी काफी खुश हो गईं।

Bigg Boss 14: Kamya Punjabi lauds after Salman Khan bashes Rubina Dilaik, supports Rahul Vaidya
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को सुनाया लेकिन इनमें मुख्य रूप से रुबीना दिलैक को लताड़ लगाई। सलमान ने अभिनव और रुबीना के बर्ताव को लेकर दोनों पति- पत्नी को खूब खरी- खोटी सुनाई। जिसके बाद रुबीना के साथ 'शक्ति' सीरियल में स्क्रीन शेयर करने वाली अभिनेत्री काम्या पंजाबी भी काफी खुश नजर आईं।

Bigg Boss 14: Kamya Punjabi lauds after Salman Khan bashes Rubina Dilaik, supports Rahul Vaidya
काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी बिग बॉस को लगातार फॉलो करती हैं। वो हर एपिसोड को लेकर खूब प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। वहीं हाल ही में काम्या ने वीकेंड का वार स्पेशल देखने के बाद इसे लेकर एक ट्वीट किया। काम्या ने अपने ट्वीट में जहां सलमान के गुस्से को जायज बताया तो वहीं राहुल वैद्य को लेकर भी कुछ खास कहा है। उन्होंने लिखा, 'सलमान खान की ओर से बेहद जरूरी था ये वार एपिसोड, राहुल वैद्य तुम पर गर्व है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Kamya Punjabi lauds after Salman Khan bashes Rubina Dilaik, supports Rahul Vaidya
रुबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : कलर्ट टीवी

तो वहीं सलमान की बातों से रुबीना भी खूब रोईं और उन्होंने रोते- रोते सलमान के सामने सबकुछ कह दिया। रुबीना ने यहां तक बता दिया कि आठ साल पहले उनके पेरेंट्स से रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। वो इतनी परेशान हो जाती थीं कि आत्महत्या करने के भी प्रयास करती थीं। वहीं इस दौरान उनकी बहन ज्योतिका दिलैक ने बताया कि वो भावनात्मक रूप से कमजोर हैं, लेकिन घर में हुए झगड़े को लेकर अगर उनके दृष्टिकोण से देखा जाए तो वो सही ही हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Kamya Punjabi lauds after Salman Khan bashes Rubina Dilaik, supports Rahul Vaidya
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

जहां काम्या पंजाबी इससे खुश नजर आईं तो वहीं रुबीना के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फैंस ने लगातार रुबीना दिलैक और अभिनव के लिए ट्वीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्विटर पर 'स्टॉप हरैसिंग रुबीना' का हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: फिनाले से दो हफ्ते पहले बाहर हुईं ये सदस्य, फूट-फूटकर रोए अली गोनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed