बिग बॉस का 14वां सीजन अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंचने वाला है। शनिवार के एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने एक बड़ी घोषणा कर दी। खेल के 55वें दिन सलमान ने रुबीना दिलाइक को सीजन के लिए पहला कन्फर्म फाइनलिस्ट घोषित कर दिया।
बिग बॉस 14: रुबीना दिलाइक बनीं पहली फाइनलिस्ट, जैस्मीन के नाम पर एजाज ने लगाया अड़ंगा
शो में सलमान खान ने बताया कि इस बार बिग बॉस का फिनाले वीक जनवरी की बजाय अगले हफ्ते होगा। इस दौरान उन्होंने रुबीना को बिग बॉस 14 का पहला कंफर्म फाइनलिस्ट बताया। सलमान ने कहा कि फिनाले में चार कंटेस्टेंट ही होंगे। उन्होंने घरवालों को अन्य तीन कंटेस्टेंट्स के नाम पर आपसी सहमति से बनाने को कहा। इस दौरान एजाज को छोड़कर बाकी घरवालों ने जैस्मीन का नाम लिया। लेकिन फिर भी किसी के नाम की सहमति नहीं बन पाई।
बिग बॉस 14 के बीते एपिसोड में एक बार फिर खूब मस्ती और हंगामा देखने को मिला। शो में रुबीना और जैस्मीन के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग हुई। बहस के दौरान रुबीना ने कहा कि जैस्मीन ओवर रिएक्ट करती हैं तो वहीं जवाब में जस्मीन ने भी रुबीना को खरी-खरी सुना दी।
वहीं बिग बॉस के घर में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के घर में दो ऐसे सदस्य एंट्री करने वाले हैं जो पूरा गेम पलटकर रख देंगे। ये वही एक्स कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है। बिग बॉस के घर में कभी कॉमनर बनकर आए मनु पंजाबी 14वें सीजन में भी तड़का लगाने पहुंच रहे हैं। उनके साथ बिग बॉस की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में एक रहीं कश्मीरा शाह भी मसाला लेकर घर में कदम रखने वाली हैं।
Rahul Roy: राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, आईसीयू में कराया गया भर्ती