हाल ही में बिग बॉस 14 में मीडिया से बातचीत का सिलसिला देखने को मिला। इस दौरान राखी सावंत ने अपने रितेश संग शादी को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, यहां राखी से पूछा गया कि वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में क्यों बनी रहती हैं, सच में उन्होंने शादी की है या नहीं? तो इस पर राखी ने बताया कि उन्होंने शादी तो की है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह रही है।
राखी सावंत ने कहा, 'मैं शादीशुदा महिला हूं। मैं अपने पति का इंतजार कर रही हूं। मेरे जीवन में कुछ समस्याएं थीं, जिसकी वजह से मुझे शादी करनी पड़ी। जैसे लोग अर्जेंट शॉपिंग पर जाते हैं, अर्जेंट में ब्रेकअप करते हैं, वैसे ही मैंने अर्जेंट में शादी की। भारत का एक प्रसिद्ध व्यक्ति ने मुझे धमकी दी थी और कहा था कि अगर मैंने शादी नहीं की तो वह मुझे उठा लेगा। पर मैंने इसके बारे में कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की। यहां तक कि अगर मैं उस व्यक्ति का नाम शो में लूंगी तो वह मुझे शो से बाहर निकाल देगा।'
3 of 5
राकी सावंत
- फोटो : Instagram: @colorstv
राखी सावंत आगे कहती हैं कि मैंने जब रितेश से कहा कि मैं एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहती हूं, क्योंकि मैं बॉलीवुड से जुड़ी हूं तो उन्होंने मना कर दिया। उन्हें लगता है कि उन्हें बेइज्जती सहनी पड़ेगी और बिजनेस को नुकसान झेलना पड़ेगा, अगर शादी के बारे में बताया तो। इससे अच्छा है कि तलाक ले लेते हैं और ऐसे में मैंने चुप्पी साध ली थी।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं।
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
वहीं, बीते दिनों राखी सावंत ने बताया कि उनकी शादी तो हुई है पर ये नहीं होने के बराबर ही है। राखी कहती हैं कि उनके पति रितेश कभी पब्लिक के सामने नहीं आएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि रितेश की कोई वजह है जिसके कारण वो उन्हें (राखी को) दुनिया के सामने नहीं अपनाएंगे।