टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 14 से फेमस हुए राहुल वैद्य इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान राहुल ने खुलासा किया था कि एक बार सेम जेंडर भी उनकी तरफ आकर्षित हो चुका है।
2 of 5
Rahul Vaidya
- फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
उन्होंने कहा था कि यह कुछ ऐसा है, जिसकी उन्हें आदत है। वहीं, जब राहुल से पूछा गया उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'हर किसी को प्यार करने की स्वतंत्रता है। हां, आप किसी रिश्ते की सहमति नहीं दे सकते हैं क्योंकि आप स्ट्रेट हैं लेकिन किसी की फीलिंग्स का मजाक उड़ाने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं इसे जितना संभव हो सकता है उतनी सहजता के साथ हैंडल करता हूं।'
3 of 5
Rahul Vaidya
- फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।
4 of 5
दिशा परमार, राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram: @dishaparmar
दिशा परमार छोटे पर्दे की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया।
5 of 5
दिशा परमार और राहुल वैद्य
- फोटो : AMAR UJALA
राहुल वैद्य दिशा परमार से जल्द ही उनसे शादी करने वाले हैं। शो में आकर उनकी मां बता चुकी हैं कि घर पर शादी की तैयारियां हो रही हैं।