रियलिटी शो बिग बॉस 14 में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित की एंट्री हुई है। वहीं बिग बॉस के घर में एक बार फिर से नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान घमासान देखने को मिल है। शो में एक बार फिर से सभी ने एक-दूसरे की कमी बताते हुए नॉमिनेट किया। वहीं नॉमिनेशन के दौरान निशांत सिंह मलकानी ने एक कंटेस्टेंट को सड़कछाप बोल दिया है।
Bigg Boss 14: निशांत सिंह मलकानी ने निक्की तंबोली को बताया सड़कछाप पर्सनालिटी, कही ये बात
यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि निशांत सिंह मलकानी की दोस्त रहीं निक्की तंबोली हैं। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। यह वीडियो प्रोमो बिग बॉस 14 की नॉमिनेशन प्रक्रिया का है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन बिग बॉस के घर का माहौल उस समय एकदम बिगड़ जाता जब निशांत सिंह मलकानी निक्की तंबोली को नॉमिनेट करते हैं।
शो में दिखाया गया है कि निशांत सिंह मलकानी निक्की तंबोली को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं उनकी सड़कछाप पर्सनालिटी है। यह कहकर निशांत निक्की को नॉमिनेट कर देते हैं। यह सुनकर निक्की तंबोली भड़क जाती हैं और निशांत सिंह मलकानी को भला-बुरा बोलना शुरू कर देती हैं। बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है।
Nominations ke bahane zaahir ki gharwalon ne apne mann ki bhadas aur mili @iamkavitak ko captain hone ke naate ek special power! #BB14 tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @beingsalmankhan pic.twitter.com/E5yaGVGOZQ
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2020
वहीं आपको बता दें कि छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में धीरे-धीरे नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार वीकेंड का वार के दौरान शो के अंदर तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। यह कंटेस्टेंट्स कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित हैं। बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आईं कविता कौशिक को जाते ही घर का कैप्टन बना दिया गया है।
दरअसल वीकेंड का वार में सलमान खान घर के सदस्यों से नए सदस्यों में से कोई एक नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्र और एजाज खान के साथ रहेगा। इस दौरान चार सदस्य नैना सिंह और चार सदस्य शार्दुल पंडित का नाम लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच रुबीना दिलैक ने कविता कौशिक का नाम लिया। इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने एक और ट्विस्ट पैदा कर दिया। घर के अंदर एंट्री लेने वाली नई सदस्य कविता कौशिक को सीधे कैप्टन बना दिया गया। यह देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: शो में जाते ही 'लव गुरु' बने शार्दुल पंडित, इन दो दिलों को मिलाने में हुए कामयाब