बिग बॉस सीजन 14 का प्रसारण शनिवार से शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले तीन- साढ़े तीन महीने तक दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है। बिग बॉस के दूसरे दिन सीनियर कंटेस्टेंट गौहर खान ने अन्य सभी को उनके काम तय किए। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने ये देखा कि सोने के लिए किसे, कौन सा बेड दिया जाए।
‘बिग बॉस 14’ के घर में सिद्धार्थ शुक्ला को लगी चोट, दूसरे दिन फिर पहुंचीं राधे मां
गौहर का काम घर के अन्य सदस्यों के बीच किचन के काम का बंटवारा करना था। तभी सिद्धार्थ शुक्ला भी सब्जी काटने लगते हैं। इस दौरान उनके हाथ में मामूली सी चोट लग गई। घर के सदस्य उन्हें बैंड एड लगाने के लिए कहते हैं लेकिन सिद्धार्थ ने मामूली चोट का हवाला देकर मना कर दिया।
एपिसोड में सबसे खास बात रही कि दूसरे दिन भी राधे मां पहुंचीं। राधे मां घर में सभी से कहती हैं कि जीवन में अपनी मां की बात हमेशा माननी चाहिए। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मिलजुलकर रहने के लिए कहा। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला राधे मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। घर में राधे मां डांस करती हुई भी नजर आईं।
बिग बॉस का सीजन शुरू होते ही कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए। निक्की तंबोली के साथ जैस्मिन भसीन, एजाज खान और शहजाद की अनबन होती है। निक्की और जैस्मिन के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि जैस्मिन घर के एक कोने में बैठकर रोने लगती हैं।
मेकर्स की ओर से बिग बॉस 14 अन्य सीजन से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही। इस बार घर में स्पा, थियेटर और मॉल भी हैं। हालांकि इसका फायदा उठाने के लिए कंटेस्टेंट को मेहनत करनी होगी और टास्क जीतने होंगे।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on