बिग बॉस 14 में एक बार फिर मेकर्स ने नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि घर में तीन नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। कविता कौशिक, नैना सिंह और शारदुल पंडित ने घर में घुसते ही पुराने प्रतियोगियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है।
Bigg Boss 14: घर में हुई तीन नए सदस्यों की एंट्री, कविता कौशिक बनीं कैप्टन
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सलमान खान घर के सदस्यों से नए सदस्यों में से कोई एक नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्रा और एजाज खान के साथ रहेगा। इस दौरान चार सदस्य नैना सिंह और चार सदस्य शारदुल पंडित का नाम लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच रुबीना दिलैक ने कविता कौशिक का नाम लिया।
इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने एक और ट्विस्ट पैदा कर दिया। घर के अंदर एंट्री लेने वाली नई सदस्य कविता कौशिक को सीधे कैप्टन बना दिया गया। ये देखकर सभी घरवाले हैरान रह गए। इससे पहले घर के कैप्टन निशांत मलखानी बने थे लेकिन नियमों का उल्लघंन करने के चलते उन्हें बिग बॉस ने कैप्टन पद से हटा दिया था।
कविता ने आते ही जमाया रंग
कविता जब बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचीं तो एजाज खान ने उनसे पूछा कि कौन सा सदस्य किसकी नकल कर रहा है। इस पर कविता ने जवाब दिया कि एजाज, सिद्धार्थ शुक्ला की नकर कर रहे हैं खासकर टास्क के दौरान।
शुरू हो गया नया गेम
कविता कौशिक ने एजाज खान को बताया कि पिछले हफ्ते रुबीना दिलैक ने सलमान खान के बारे में बिग बॉस से कंफेशन रूम में जो बातें कहीं और रोईं, उसे लेकर मजाक उड़ाया गया। कविता ने कहा कि सलमान के मजाक को अलग दिशा में ही ले लिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि रुबीना की असुरक्षा के कारण अभिनव शुक्ला दिखाई नहीं दे रहे हैं।
'कुछ कुछ होता है' का छोटा सरदार करने जा रहा है शादी, ये लड़की बनेगी दुल्हनियां