फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: घर में हुई तीन नए सदस्यों की एंट्री, कविता कौशिक बनीं कैप्टन

Mon, 26 Oct 2020 07:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 26 Oct 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Naina Singh and Shardul Pandit enter as wild card contestants
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

बिग बॉस 14 में एक बार फिर मेकर्स ने नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि घर में तीन नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। कविता कौशिक, नैना सिंह और शारदुल पंडित ने घर में घुसते ही पुराने प्रतियोगियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Naina Singh and Shardul Pandit enter as wild card contestants
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सलमान खान घर के सदस्यों से नए सदस्यों में से कोई एक नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्रा और एजाज खान के साथ रहेगा। इस दौरान चार सदस्य नैना सिंह और चार सदस्य शारदुल पंडित का नाम लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच रुबीना दिलैक ने कविता कौशिक का नाम लिया। 

Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Naina Singh and Shardul Pandit enter as wild card contestants
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने एक और ट्विस्ट पैदा कर दिया। घर के अंदर एंट्री लेने वाली नई सदस्य कविता कौशिक को सीधे कैप्टन बना दिया गया। ये देखकर सभी घरवाले हैरान रह गए। इससे पहले घर के कैप्टन निशांत मलखानी बने थे लेकिन नियमों का उल्लघंन करने के चलते उन्हें बिग बॉस ने कैप्टन पद से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Naina Singh and Shardul Pandit enter as wild card contestants
कविता कौशिक - फोटो : instagram/ikavitakaushik

कविता ने आते ही जमाया रंग
कविता जब बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचीं तो एजाज खान ने उनसे पूछा कि कौन सा सदस्य किसकी नकल कर रहा है। इस पर कविता ने जवाब दिया कि एजाज, सिद्धार्थ शुक्ला की नकर कर रहे हैं खासकर टास्क के दौरान।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kavita Kaushik Naina Singh and Shardul Pandit enter as wild card contestants
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter: @colorsTV

शुरू हो गया नया गेम
कविता कौशिक ने एजाज खान को बताया कि पिछले हफ्ते रुबीना दिलैक ने सलमान खान के बारे में बिग बॉस से कंफेशन रूम में जो बातें कहीं और रोईं, उसे लेकर मजाक उड़ाया गया। कविता ने कहा कि सलमान के मजाक को अलग दिशा में ही ले लिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि रुबीना की असुरक्षा के कारण अभिनव शुक्ला दिखाई नहीं दे रहे हैं।

'कुछ कुछ होता है' का छोटा सरदार करने जा रहा है शादी, ये लड़की बनेगी दुल्हनियां

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed