बिग बॉस 14 का वीकेंड का वार इस हफ्ते दर्शकों के लिए हैरान करने वाला होगा। घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इनमें रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन और अली गोनी शामिल हैं। वीकेंड का वार में सलमान एलान करेंगे कि इस हफ्ते किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
Bigg Boss 14: इस कंटेस्टेंट के बेघर होते ही सलमान खान भी हुए भावुक, बताया था मजबूत दावेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस द खबरी के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंडिंग में जैस्मिन भसीन सबसे नीचे हैं। वह इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी। पहले ऐसी खबरें थीं कि जैस्मिन को सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है लेकिन अब खबर के अनुसार घर में कोई सीक्रेट रूम नहीं है। जैस्मिन ही घर से बेघर होंगी।
सलमान खान उनके एविक्शन का एलान करते हैं। इस दौरान सलमान भी भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि वह इस घर की मजबूत कंटेस्टेंट थीं। शो में उन्होंने अभी तक अच्छा खेल दिखाया था।
#EXCLUSIVE FOR Now #JasminBhasin isEliminated but Shooting is still On
Salman Khan had a shocking Reaction on Elimination👇https://t.co/3UNUOUYw9r
अभी तक शो में सलमान खान अक्सर जैस्मिन की टांग खिंचाई करते थे और उन्हें टीवी की कटरीना कैफ तक कह चुके थे। हालांकि बीता हफ्ता जैस्मिन के लिए अच्छा नहीं रहा। राखी सावंत की नाक पर चोट के लिए सलमान ने जैस्मिन को खूब फटकार लगाई थी। वह पूरे हफ्ते राखी सावंत को टारगेट करती नजर आईं और कई बार उनकी सर्जरी का मजाक भी उड़ाती दिखीं।
सलमान ने जैस्मिन से साफ शब्दों में कहा था कि वह टीवी पर अच्छी नहीं दिख रही हैं। उनकी इमेज ऐसी नहीं है। सलमान के बताने पर जैस्मिन को अपनी गलती का एहसास होता है और वह माफी मांगती हैं। जैस्मिन के एविक्शन से पहले फैमिली राउंड होता है जहां उनके परिवार वाले अली गोनी के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर नाराज होते दिखते हैं।