बिग बॉस 14 में वीकडेज की टीआरपी रेटिंग भले ही बहुत अच्छी नहीं जा रही है लेकिन सलमान खान अपनी होस्टिंग से वीकेंड का वार में उत्सुकता बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। सलमान खान कई बार कंटेस्टेंट का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं तो वहीं गलती होने पर उनकी क्लास लगाने से भी नहीं चूकते। इस बार वीकेंड का वार में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है जब सलमान, राखी सावंत और निक्की तंबोली को फटकराते हुए दिखेंगे।
Bigg Boss 14: सलमान खान जाएंगे घर के अंदर, राखी और निक्की को सबक सिखाने के लिए उठाएंगे ये कदम
वीकेंड का वार एपिसोड में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच झगड़े का मुद्दा उठेगा। बीते हफ्ते निक्की ने राखी का बेड साफ करने से मना कर दिया था। जबकि राखी का कहना था कि यह निक्की का काम है तो वह नहीं करेंगी। दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई।
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक राखी सावंत और निक्की तंबोली को सबक सिखाने सलमान खान खुद घर के अंदर जाएंगे और उनका बेड साफ करेंगे। सलमान खान को घर के अंदर देख सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। इसके बाद अभिनेता गंदगी के लिए कंटेस्टेंट को जमकर फटकार भी लगाएंगे।
EXCLUSIVE #WeekendKaVaar
SalmanKhan himself cleaned Bed of #RakhiSawant as #NikkiTamboli Denied to do so
Salman went inside house Himself
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने कंटेस्टेंट की इस तरह बेइज्जती की हो। इससे पहले सीजन 13 में भी सलमान खान घर के अंदर पहुंचे थे और घर के किचन से लेकर बाथरूम तक साफ करते दिखे थे। उस दौरान शो की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल आया था।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी और जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड हैं। इनमें से जैस्मिन भसीन एलिमिनेट हो जाती हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।