फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि देसाई के बचाव में उतरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, जैस्मिन को बताया 'फेक'

Sun, 10 Jan 2021 08:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 10 Jan 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Supports Rashmi Desi Targets Jasmin Bhasin Says She Is Fake
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का सीजन 14 इन दिनों लोगों को एंटरटेन करने में कामियाब हो रहा है। शो में बीता हफ्ता फैमिली वीक रहा। इस फैमिली वीक में सभीकंटेस्टेंट्स के परिवार वाले मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान विकास गुप्ता के परिवार की जगह उनकी दोस्त और अभिनेत्री रश्मि देसाई पहुंची थीं। शो में आने के बाद रश्मि एक तरफ विकास की हिम्मत बढ़ाई तो वहीं दूसरी तरफ अली गोनी और जैस्मिन पर निशाना साधा था।

Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Supports Rashmi Desi Targets Jasmin Bhasin Says She Is Fake
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot

लेकिन रश्मि के जाने के बाद जैस्मिन भसीन ने उनका मजाक बनाया था। जिसके बाद अब रश्मि के बचाव में उनकी दोस्त और बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनका समर्थन किया है। देवोलीना ने जैस्मिन को फैक बताया है। उन्होंने कहा है कि जैस्मिन केवल रोने का नाटक करती हैं।

Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Supports Rashmi Desi Targets Jasmin Bhasin Says She Is Fake
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसे लेकर एक ट्वीट किया है। देवोलीना ने ट्वीट में लिखा, 'हमें भी वैसे ही हंसी आती है जब आप कपड़े धोने पर रोने का नाटक करती हैं, बैग खींचने पर बौखला जाती हैं, राखी की नाक पर मजाक बनाती हैं, आपको तो फेक भी नहीं कह सकती क्योंकि आप असल में भी ऐसी ही हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Supports Rashmi Desi Targets Jasmin Bhasin Says She Is Fake
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena

देवोलीना यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'रश्मि को प्रोवोक किया जाता था। जब रिएक्ट नहीं करती थी तब मीठी छुरी कहते थे, रिएक्ट कर देती तो कुछ और कहते। अच्छा हुआ मैं बाहर आ गई थी वरना एक-आद को तो थप्पड़ लगाकर आती।'

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Supports Rashmi Desi Targets Jasmin Bhasin Says She Is Fake
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही हैं। साथ ही वो सीजन 14 को भी फॉलो करती हैं और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय भी देती रहती है। वहीं बता दें कि रश्मि ने बिग बॉस 14 में आकर जैस्मिन और अली को खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद जब रश्मि चली गईं तब जैस्मिन ने उनका मजाक बनाते हुए कहा था, 'हमें निजी मुद्दों के बारे में वो ज्ञान दे रही हैं जिन्होंने पिछले सीजन में सिद्धार्थ के सामने सिर्फ निजी मुद्दे ही उठाए थे।'

पढ़ें: BMC के नोटिस पर सोनू सूद ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, सोमवार को होगी सुनवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed