फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू का खुलासा, ‘मां छह महीने की थीं प्रेग्नेंट, तब माता- पिता हो गए थे अलग’

Fri, 09 Oct 2020 09:57 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 09 Oct 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu reveals his parents separation
मां के साथ जान कुमार सानू - फोटो : instagram/jaan.kumar.sanu

90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। धीरे धीरे वो अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जान की अच्छी बन रही है। इस बीच शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं।

Bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu reveals his parents separation
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान ने बताया कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जान बिग बॉस के कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन, सारा गुरपाल सिंह और अन्य के साथ बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता तब अलग हो गए थे जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। जान अपनी मां के साथ ही रहे थे।

Bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu reveals his parents separation
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान कहते हैं कि 'मेरी मां ही मेरे लिए माता और पिता दोनों हैं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले मेरी यही चिंता थी कि मेरी मां की देखभाल कौन करेगा। जब प्यार की बात आती है तो मेरी सोच पुराने जमाने की है। मुझे लगता है कि प्यार केवल एक ही इंसान से होता है और हमें उसी इंसान के साथ रहना चाहिए, जैसे मेरी मां।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu reveals his parents separation
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुमार सानू का क्या था रिएक्शन
शो में आने से पहले जान कुमार सानू ने अपने पिता के रिएक्शन के बारे में बताया था। जान ने कहा था कि ‘उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम निश्चित हो इसके लिए? मेरा आत्मविश्वास देखकर वो भी काफी एक्साइटेड हो गए। शो के लिए उन्होंने मुझे कुछ टिप्स भी दिए। ‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu reveals his parents separation
जान कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिता पर गर्व महसूस करते हैं जान
जान कुमार ने कहा था कि ‘मैं काफी गर्व महसूस करता हूं जब मेरा और मेरे पिता का नाम एक वाक्य में लिया जाता है। हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता कि जहां मुझसे बात हो और कुमार सानू का नाम आए। मुझे तो गर्व महसूस होता है कि जितना प्यार मेरे पिता को इस देश की जनता से मिला है, उसमें से थोड़ा बहुत मेरे पास भी आता है। मैं तो यही दुआ करूंगा कि लोगों का जितना प्यार मेरे पिता को मिला, अगर उतना मुझे भी मिलेगा तो मैं बहुत आगे जा सकूंगा।‘
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed