{"_id":"5f7f088b8ebc3e9bf462250a","slug":"barc-report-week-39-trp-kundali-bhagya-on-top-here-are-top-5-serials-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BARC Report Week 39: 'कुंडली भाग्य' ने टीआरपी में मारी बाजी, तारक मेहता शो को हुआ बड़ा नुकसान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BARC Report Week 39: 'कुंडली भाग्य' ने टीआरपी में मारी बाजी, तारक मेहता शो को हुआ बड़ा नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
BARC Report Week 39
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
39वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' मे बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। करण और प्रीता की लवस्टोरी लोगों को पसंद आ रही है। वहीं बेहद लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टॉप 5 में जगह नहीं मिली है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
2 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : जी टीवी
एकता कपूर का ये शो हर टीवी सीरियल पर भारी पड़ रहा है। पहले स्थान की बात करें तो इसपर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का मोस्ट फेमस टीवी शो कुंडली भाग्य इसबार भी काबिज है। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कुंडली भाग्य को 12789 इम्प्रेशन मिले हैं। ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे प्रसारित होता है।
3 of 5
साथ निभाना साथिया
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा शो साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर है। शो में गोपी बहू और कोकिला का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह शो पहले स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। लॉकडाउन में इसे दोबारा स्टार उत्सव पर प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुमकुम भाग्य
- फोटो : file photo
तीसरे स्थान पर एक बार फिर जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। पिछले कई हफ्ते ये ये शो टॉप 5 में बना हुआ है। शो में सृष्टि झा, शब्बीर अहलुवालिया, मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में है। शो कुमकुम भाग्य काफी पुराना शो है और सोमवार से शुक्रवार जी टीवी पर प्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुपमां
- फोटो : File Photo
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमां' चौथे स्थान पर है। 13 जुलाई 2020 को इस सीरियल का पहला एपिसोड आया था। कहानी की शुरुआत हुई थी अनुपमां और उसके परिवार से जहां उसके सास-ससुर हैं, पति वनराज शाह और तीन बच्चे पारितोष, समर और पाखी हैं। पांचवे स्थान पर दंगल पर प्रसारित होने वाला शो रामायण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।