बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। सिद्धार्थ जहां भी जाते हैं फैंस उनके पीछे-पीछे चल देते हैं। सिद्धार्थ भी फैंस का ऐसा प्यार देखकर फूले नहीं समा रहे। इस बीच सिद्धार्थ अपनी एक ऐसी फैन से मिले जिसे देखकर उनका दिल पिघल गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
VIDEO: अपनी इस फैन को देख खुद को नहीं रोक पाए सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसे पिघल गया दिल
दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला एक संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां अपने कुछ फैंस से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन तभी उनकी मुलाकात अपनी एक ऐसी फैन से हुई जिसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए। वहां मौजूद हर शख्स सोचने पर मजबूर हो गया कि कोई इस उम्र में भी कोई किसी का फैन हो सकता है।
सिद्धार्थ अपनी जिस फैन से मिले वो कोई जवान नहीं बल्कि एक बहुत बूढ़ी महिला थीं। वो न ही ठीक से सुन पातीं और न ही किसी की बातों को जल्दी समझ पातीं। इसके बावजूद जब भी वो सिद्धार्थ को बिग बॉस में देखतीं तो बहुत खुश हो जातीं। जब सिद्धार्थ अपनी इस फैन से मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। अपनी इस फैन के साथ सिद्धार्थ ने तस्वीरें भी खिंचावाईं।
View this post on Instagram
A post shared by Bindass Harman (@bindassharman) on
प्रीति जिंटा के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने जब इस बिजनेसमैन को दी थी धमकी, हो गया था हंगामा