बिग बॉस 13 में शनिवार को सलमान खान ने वीकेंड का वार में घरवालों के साथ मस्ती मजाक करते हुई उनकी जमकर क्लास भी लगाई। कंटेस्टेंट से पूरे हफ्ते का हालचाल लेते समय सलमान खान उस समय असहज हो गए जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र हुआ।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
सलमान खान ने शो में सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा था कि उन्हें घर में सबसे स्ट्रॉन्ग कनेक्शन किसका लगता है तो इसके जवाब में ज्यादातर ने शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का नाम लिया। इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ डे की खिचाई करते हुए कहा कि तुम इन दोनों के बीच में क्यों आ रहे हो?
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
सिद्धार्थ डे ने कहा कि सर आपकी फिल्म थी हम दिल दे चुके सनम, उसमें अजय देवगन आखिर में ऐश्वर्या राय को ले गए थे। क्या आप अजय देवगन, पारस सलमान खान और शहनाज पंजाब की कटरीना कैफ नहीं ऐश्वर्या राय है। सिद्धार्थ की ये बात सुनकर सलमान थोड़ा सा असहज हो गए।
4 of 5
Bigg Boss, Salman Khan
- फोटो : social media
इसके अलावा सलमान ने शेफाली बग्गा के उस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी तारीफ की जब वह उन्होंने घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लिया था। सलमान ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा अच्छा हुआ तुम बाकियों की तरह भेड़ चाल में नहीं चलीं। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई की भी जमकर क्लास ली।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि पूरे हफ्ते 'बिग बॉस' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचाया। यह 'बिग बॉस 13' का पहला 'वीकेंड का वार' था।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, यूजर बोले- इसे बैन करो