टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने दर्शकों को बताया कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स बंद थीं इसलिए इस बार कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन यही बात सलमान ने अभी तक बिग बॉस के कंटेस्टेंटे से छिपाकर रखी है। वो इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले एक-एक सदस्य को सस्पेंस के साथ बता रहे हैं कि वो इस हफ्ते सेफ है।
2 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
शनिवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में सलमान ने शेफाली बग्गा के उस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी तारीफ की जब वह घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लेती हैं। सलमान ने कहा अच्छा हुआ तुम बाकियों की तरह भेड़ चाल में नहीं चलीं। इसके साथ सलमान ने बताया कि शेफाली इस हफ्ते सेफ हैं।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
शेफाली बग्गा के सेफ होने की बात सुनकर सिद्धार्थ डे बहुत खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत शेफाली को Kiss कर लिया। इस पर सलमान खान ने सिद्धार्थ डे का जमकर मजाक बनाया। सलमान ने कहा कि बस मौके मिला नहीं की Kiss करके कैलोरी बर्न करने लगे।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्य और रश्मि देसाई की जमकर क्लास ली। 'वीकेंड का वार' में एक कॉलर ने सवाल टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य से सवाल किया। सवाल- आप कब बहू के अवतार से बाहर आएंगी? हम लोग कब आपको बेब के अवतार में देखेंगे? इसके जवाब में देवोलीना ने कहा कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं और वह जल्द ही अपना असली अवतार दिखाएंगी।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि पूरे हफ्ते 'बिग बॉस' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' से लेकर शेफाली बग्गा के निजी कमेंट तक सभी चीजों ने घर में बवाल मचाया। यह 'बिग बॉस 13' का पहला 'वीकेंड का वार' था।
Bigg Boss 13: जब सलमान के सामने आया एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय का नाम, सुनते ही हो गई ऐसी हालत