फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: घरवाले निकालेंगे भड़ास, सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज बोलीं कुछ ऐसा, सब होंगे हैरान

Sun, 10 Nov 2019 03:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 10 Nov 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai targets Siddharth Shukla
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से तहसीना पूनावाला घर से बेघर हो चुके हैं। तहसीन के घर से बाहर जाते ही घरवालों के बीच एक और टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान ज्यादातर घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना निशाना बनाया। यहां तक कि शहनाज कौर गिल ने सिद्धार्थ से ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के दो स्टार भी नजर आए।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai targets Siddharth Shukla
Riteish Deshmukh and Sidharth Malhotra, - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म 'मरजावां' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस' के घर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घरवालों को मौका दिया कि वह एक लाइन में जिसे पसंद नहीं करते हैं उसके खिलाफ माइक पर भड़ास सबसे सामने निकाले। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai targets Siddharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

सबसे पहले देवोलीना शेफाली से कहती हैं-' घर की कैप्टन बनी हैं तो घर की बनी हैं दोस्तों की नहीं। पक्षपात छोड़कर सभी घरवालों के लिए कुछ करती तो मुझे अच्छा लगता कि आपने कैप्शनशिप अच्छी तरह से निभाई है।' इस पर शेफाली कहती हैं- 'दोस्ती का हाथ आप भी बढ़ा सकती हैं, पक्षपात करूंगी तो आपका फायदा होगा। नहीं तो आप देख लीजिए।' इससे बाद सिद्धार्थ से पारस कहते हैं -'टास्क को टास्क की तरह करो, उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। अगली बार बाप पर मत जाना।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai targets Siddharth Shukla
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

इसके बाद आरती आती हैं और पारस के खिलाफ बोलती हैं। आरती कहती हैं- 'आपका बस चलता तो आप मुझे बहुत पहले शो से निकाल देते, आप कोई नहीं होते इस घर से निकालने वाले। ये पब्लिक है सब जानती है।' आरती के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की बारी आती है। सिद्धार्थ रश्मि से कहते हैं- 'आप मेरे खानदान के बारे में कुछ नहीं जानतीं, तो बिना मतलब बोला ना करें।' इस पर रश्मि कहती हैं-'अगर आपको लगता है कि मैं आपके खानदान पर गई हूं तो ये मत भूलो तुमने क्या कहा था?तुम भी हद में रहो और मैं भी रहूंगी।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai targets Siddharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

अरहान खान सिद्धार्थ से कहते हैं-'शेर के पैर में अगर कांटा चुभ जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि अब कुत्ते राज करेंगे। वक्त आने दो, जवाब भी देंगे और हिसाब भी लेेंगे।' इसके बाद शहनाज आती हैं और ऐसा कुछ बोल देती हैं जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं- 'आप मेरी दोस्ती नहीं दुश्मनी के लायक हैं। इसलिए चलो अब बिग बॉस खेलें।'

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ का समर्थन करते ही भड़क उठे माहिरा के फैंस, ट्रेंड कर रहा #biasedhostSalmanKhan

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed