'बिग बॉस 13' में 'वीकेंड का वार' के बाद से ट्विटर पर लगातार #biasedhostSalmanKhan और #biasedbb ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा का विवाद है। शो के दौरान टास्क में माहिरा गिर गई थीं जिसके बाद सिद्धार्थ को दंड के तौर पर दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था। सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया और माहिरा शर्मा की फटकार लगाई। इसके बाद से माहिरा शर्मा के प्रशंसक भड़क उठे और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
सिद्धार्थ का समर्थन करते ही भड़क उठे माहिरा के फैंस, ट्रेंड कर रहा #biasedhostSalmanKhan
एक यूजर ने लिखा- 'कैसे वह इंसान एक महिला की बात समझ पाएगा जिसे खुद ही बहुत गुस्सा आता है। जिसने खुद ही एक महिला पर हाथ उठाया हो।' #biasedhostsalmankhan
#BiggBoss13 #colors
How can a man understand feeling of a woman who is a victim of aggression....who himself had beaten a woman ruthlessly.😌😒#biasedhostsalmankhan
दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'क्रिमिनल सलमान जिसने ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा किया था। वो अपने जैसे हरकत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को समर्थन दे रहा है। उसकी नजरों में महिलाओं को लिए कोई सम्मान नहीं है और बहुत बदतमीज है। #BiasedBB #biasedhostsalmankhan #BiggBoss13
तीसरे यूजर ने लिखा- 'कृपया इस शो को छोड़ दें।' #biasedhostsalmankhan चौथे यूजर ने लिखा- 'आशा करती हूं कि इस एपिसोड के बाद तुम्हें भी नफरत होगी जो तुमने किया है।' #biasedhostsalmankhan #BiasedBB
Kindly leave the show @BeingSalmanKhan #biasedhostsalmankhan
पांचवें यूजर ने लिखा- 'माहिरा की बजाय इसने सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया। कैसा होस्ट है ये? किस मुहं से कहते हैं इस को सुपरस्टार..#biasedhostsalmankhan।' एक यूजर ने किश्वर की बिग बॉस की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'जब भी शुक्ला अपना मुंह खोले तो....'
Whenever Shukla opens his gutter mouth@KishwerM : 👇#biasedhostsalmankhan pic.twitter.com/yQnbbFq3Ny
यह भी पढ़ें- BB 13: वीकेंड के वार में सलमान ने लगाई घरवालों की जमकर क्लास, बेघर हुआ ये सदस्य