'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से तहसीना पूनावाला घर से बेघर हो चुके हैं। तहसीन के घर से बाहर जाते ही घरवालों के बीच एक और टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान ज्यादातर घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना निशाना बनाया। यहां तक कि शहनाज कौर गिल ने सिद्धार्थ से ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के दो स्टार भी नजर आए।
BB13: घरवाले निकालेंगे भड़ास, सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज बोलीं कुछ ऐसा, सब होंगे हैरान
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म 'मरजावां' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस' के घर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घरवालों को मौका दिया कि वह एक लाइन में जिसे पसंद नहीं करते हैं उसके खिलाफ माइक पर भड़ास सबसे सामने निकाले।
सबसे पहले देवोलीना शेफाली से कहती हैं-' घर की कैप्टन बनी हैं तो घर की बनी हैं दोस्तों की नहीं। पक्षपात छोड़कर सभी घरवालों के लिए कुछ करती तो मुझे अच्छा लगता कि आपने कैप्शनशिप अच्छी तरह से निभाई है।' इस पर शेफाली कहती हैं- 'दोस्ती का हाथ आप भी बढ़ा सकती हैं, पक्षपात करूंगी तो आपका फायदा होगा। नहीं तो आप देख लीजिए।' इससे बाद सिद्धार्थ से पारस कहते हैं -'टास्क को टास्क की तरह करो, उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। अगली बार बाप पर मत जाना।'
.@Riteishd aur @SidMalhotra ne diya gharwalon ko ek mauka apni bhadaas nikalne ka, toh unhone bhi kiye jam kar teekhe vaar! 😈
Dekhiye yeh spicy fight on #WeekendKaVaar, tonight at 9 PM!@BeingSalmanKhan @Vivo_India #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/jkVONucYEE
इसके बाद आरती आती हैं और पारस के खिलाफ बोलती हैं। आरती कहती हैं- 'आपका बस चलता तो आप मुझे बहुत पहले शो से निकाल देते, आप कोई नहीं होते इस घर से निकालने वाले। ये पब्लिक है सब जानती है।' आरती के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की बारी आती है। सिद्धार्थ रश्मि से कहते हैं- 'आप मेरे खानदान के बारे में कुछ नहीं जानतीं, तो बिना मतलब बोला ना करें।' इस पर रश्मि कहती हैं-'अगर आपको लगता है कि मैं आपके खानदान पर गई हूं तो ये मत भूलो तुमने क्या कहा था?तुम भी हद में रहो और मैं भी रहूंगी।'
अरहान खान सिद्धार्थ से कहते हैं-'शेर के पैर में अगर कांटा चुभ जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि अब कुत्ते राज करेंगे। वक्त आने दो, जवाब भी देंगे और हिसाब भी लेेंगे।' इसके बाद शहनाज आती हैं और ऐसा कुछ बोल देती हैं जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं- 'आप मेरी दोस्ती नहीं दुश्मनी के लायक हैं। इसलिए चलो अब बिग बॉस खेलें।'
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ का समर्थन करते ही भड़क उठे माहिरा के फैंस, ट्रेंड कर रहा #biasedhostSalmanKhan