फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में फिर चौंकाएंगे सलमान, घरवालों को मिलेगा ऐसा सरप्राइज, बवाल तय

Mon, 21 Oct 2019 08:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 weekend ka vaar salman khan know elimination of this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस के सीजन 13 में इस बार वीकेंड के वार के रविवार की जगह सोमवार को आने वाले एपिसोड में भी घर में काफी उथल पुथल देखने को मिलेगी। सलमान खान के एक फैसले ने शनिवार को भी घरवालों को चौंकाया था, जब पूरे सप्ताह एक लड़का और एक लड़की को बेघर करने की बात कहने वाले सलमान ने ये कहा कि दोनों लड़कियां सेफ हैं। इस सप्ताह दो लड़के बेघर होंगे। अबु मलिक, आसिम और पारस में से आज किसे बेघर करेंगे सलमान...

bigg boss 13 weekend ka vaar salman khan know elimination of this week
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

सोमवार को भी सलमान घरवालों को सरप्राइज देंगे। दरअसल, आज भी दो नहीं एक ही साथी अबु मलिक घर से बेघर होंगे, जिन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। मेकर्स की तरफ से प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में सलमान कंटेस्टेंट को एक दूसरे के बारे में कही गई बातें जानने का मौका देते दिखाई दे रहे हैं। वो एक-एक कर घर के सदस्यों को उनके पीठ पीछे की गई बातें बतातें हैं और उनसे उस शख्स को पहचानने के लिए कहते हैं जिसने वो बात कही होती है।

bigg boss 13 weekend ka vaar salman khan know elimination of this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

सबसे पहले सलमान रश्मि को उनके बारे में कही गई बातें बताते हैं। रश्मि के बारे में किसी ने कहा था 'जिस जगह काम किया है हर गह रोयी हैं ' इसको सुनकर रश्मि सीधे सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती हैं और उनके चेहरे पर स्नो स्प्रे कर देती हैं। दूसरा सवाल भी रश्मि के लिए होता है जिसमें आसिम के चेहरे पर स्प्रे को डालते हुआ दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 weekend ka vaar salman khan know elimination of this week
bigg boss 13 - फोटो : social media

आगे सलमान सिद्धार्थ शुक्ला से पूछते हैं कि उनके बारे में उनके राज खोलने की बात किसने कही है। इस बात पर सिद्धार्थ शुक्ला सीधे सीधे पारस के चेहरे पर स्प्रे कर देते हैं, चौथा सवाल भी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए होता है जिसमें उनके बारे में कहा गया था 'बहुत शाणा बन रहा है इसकी असलियत क्या है बहुत अच्छे से पता है' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि एक ही इंसान हैं जो उनकी औकात के बारे में अच्छे से जानती हैं और वो रश्मि पर स्नो स्प्रे कर देते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 weekend ka vaar salman khan know elimination of this week
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

सलमान आगे शहनाज, आरती और आसिम के बारे में भी कही गई बातें बताते हैं। प्रोमो में सभी एक कर के देवोलिना और पारस के चेहरे पर स्प्रे डालते हुए दिखाई पड़ते हैं। सलमान आखिर में पारस से पूछते हैं कि किसी ने उनके बारे में कहा है 'ये मेरे से थप्पड़ खायेगा ' जिसे सुनकर पारस गुस्से में सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे पर स्प्रे कर देते हैं, और इसकी वजह से सिद्धार्थ भड़क जाते हैं और कहते हैं  'पहले का तो पता नहीं पर अभी जरूर थप्पड़ खायेगा। '

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed