फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, चार लोग थे नॉमिनेटेड

Sat, 14 Dec 2019 02:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 14 Dec 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Weekend Ka Vaar Hindustani Bhau may evicted today from Salman Khan show
Shehnaaz , Siddharth and Hindustani Bhau - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं। 'वीकेंड का वार 'में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा। जानिए उस कंटेस्टेंट का नाम।

Bigg Boss 13  Weekend Ka Vaar Hindustani Bhau may evicted today from Salman Khan show
Hindustani Bhau Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस बार हिंदुस्तानी भाऊ शो से बाहर हो जाएंगे। इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। खास बात है कि 'वीकेंड का वार' में घरवालों को सच का आइना भी दिखाया जाएगा। यह आइना कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस में पहले आ चुके कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स दिखाएंगे।

Bigg Boss 13  Weekend Ka Vaar Hindustani Bhau may evicted today from Salman Khan show
Kamya, Hiten and Rashami Desai brother - फोटो : twitter

'बिग बॉस' का 13 दिसंबर का शो खत्म होने के बाद प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में घर के अंदर कुछ टीवी सितारे नजर आए थे जो घरवालों को सच्चाई बता रहे हैं। इन मेहमानों में काम्या पंजाबी, हितेन तेजवानी और रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई हैं। यह तीनों ही घरवालों को एक-एक करके उनके खेल की कमियां बताएंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Weekend Ka Vaar Hindustani Bhau may evicted today from Salman Khan show
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

प्रोमो में दिखाया गया था कि काम्या घर में आते ही अरहान खान की क्लास लगा रही हैं। काम्या अरहान से कहती हैं-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है।' इसके बाद वह रश्मि से कहती हैं-'गलती एक बार होती है बार-बार नहीं।' इसके बाद रश्मि देसाई के भाई रश्मि को सच बताते हैं। गौरव रश्मि से कहते हैं- 'अरहान ने तुम्हारे सड़क पर आने वाली बात नेशनल टेलीविजन पर कही है।' 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13  Weekend Ka Vaar Hindustani Bhau may evicted today from Salman Khan show
Rashami, Arhaan and Salman Khan - फोटो : twitter

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सलमान खान और गौरव देसाई रश्मि को यह भी बताएंगे कि उनके पीठ के पीछे अरहान का परिवार उनके घर पर रह रहा है। इसके साथ ही सलमान सिद्धार्थ शुक्ला को वीडियो कॉल करेंगे। सलमान उन्हें शो में सुरक्षित होने की जानकारी देंगे और जल्दी ठीक होकर वापस शो में आने को कहेंगे। 

कसौटी जिंदगी के 2 की अभिनेत्री ने की शादी, पालकी में बैठ पहुंची दूल्हे के पास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed