'बिग बॉस' के 13वें सीजन में एक के बाद एक कंटेस्टेंट की तबीयत खराब हो रही है। देवोलीना, पारस और सिद्धार्थ के बाद अब एक और कंटेस्टेंट के बीमार होने की खबर है। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की सबसे करीबी शहनाज कौर गिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज (Shehnaaz Kaur Gill) की तबीयत इतनी खराब है कि उनके लिए खाना बाहर से मंगाया जा रहा है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद बिगड़ी इस कंटेस्टेंट की तबीयत? बाहर से मंगाया जा रहा खाना
इस बात का खुलासा पिंकविला वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। खास बात है कि जब पारस छाबड़ा घर में दोबारा आए थे तो उनसे सिद्धार्थ ने कहा था कि शहनाज का ख्याल रखना। सिद्धार्थ के शहनाज के प्रति फिक्र देखकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर #SidNaaz ट्रेंड कर रहा है। सिद्धार्थ के इन शब्दों से इतना तो साफ है कि वह शहनाज की सही में चिंता करते हैं।
'बिग बॉस' के 13 दिसंबर के एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया था जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे सही में दोस्ती हो तो ऐसी। शो में विशाल आदित्य सिंह और शेफाली बग्गा इस बार जेल गए हैं। तभी शहनाज विशाल के पास आती हैं और विशाल के साथ मस्ती मजाक करती हैं। शहनाज विशाल से कहती हैं- 'देव तुमने ये क्या हालत कर ली?'
Dekhiye #ShehnaazGill aur @VishalSingh713 ko iss Dev aur Paaro avatar mein, aaj raat 10:30 baje!
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/EA55Bq4uup
विशाल कहते हैं- 'वही जो तेरी हालत है पारो?' इसके बाद माहिरा आती हैं और शहनाज से कहती हैं- 'मैं तेरी ये नजदीकियां सिद्धार्थ को दिखाऊंगी।' इसके बाद शहनाज विशाल से दूर चली जाती हैं और कहती हैं- 'मैं तो मजाक कर रही थी देव।' जवाब में विशाल कहते हैं-'तेरे चक्कर में मैंने सिद्धार्थ को छुरा मारा।' शहनाज और विशाल को इस तरह देख सभी घरवाले हंसने लगते हैं।
आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की दोस्ती घर में सबसे ज्यादा मजबूत है। यह दोनों ज्यादातर एक दूसरे के साथ समय बिताते थे। सिद्धार्थ की तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं तो अब शहनाज पारस की वापसी से कुछ ठीक लग रही हैं। इससे पहले वो ज्यादातर समय अकेले बैठी नजर आती थीं और बिग बॉस से सिद्धार्थ को जल्दी भेजने की बात कहती थीं।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में फिर लताड़े जाएंगे अरहान, इस बार रश्मि का भाई और काम्या लेंगे क्लास