सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 के वीकेंड एपिसोड में इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर के बाहर नहीं हुआ। सलमान ने हालांकि अंत तक कोएना मित्रा और दलजीत को डरा कर रखा लेकिन जल्द ही खुलासा कर दिया कि इस बार वोटिंग लाइन्स बंद थीं और कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा। एपिसोड में सलमान ने सभी को उनकी गलतफहमी से भी रूबरू करवाया और इसके लिए उन्होंने एक टास्क की मदद ली। तो आइए जानते हैं आज के एपिसोड के बारे में.....
2 of 9
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
टास्क के लिए सभी को हेयर बैंड पहनना था जिसमें तीन गुब्बारे थे। हर कंटेस्टेंट को किसी एक का नाम लेना था और उसकी गलतफहमी बताते हुए उसका एक गुब्बारा फोड़ना था। इस टास्क की शुरुआत करने के लिए सलमान खान ने पारस छाबड़ा को सबसे पहले बुलाया।
3 of 9
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
पारस ने आसिम का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ बॉडी बनाने से लड़की नहीं पटती है। इसके बाद शहनाज ने माहिरा के बैंड में लगा बैलून फोड़ते हुए कहा कि उनका कॉन्फिडेंस अच्छा है लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस बुरी चीज है। इसके साथ ही उन्होंने एक पुरानी बात को याद करते हुए कहा कि इस शो में सभी सेलेब्स हैं।
4 of 9
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
देवोलीना ने सिद्धार्थ डे का नाम लेते हुए कहा कि इनको समझना चाहिए कि हर बात, हर वक्त मजाक नहीं होती है। कई बार उनकी बातें काफी क्रीपी भी लगती हैं। इसके बाद आरती ने शेफाली बग्गा का नाम लेते हुए कहा कि उनकी गलतफहमी है कि वो हर बार सिर्फ अपना स्टैंड लेंगी तो सबसे अलग दिखेंगी। वो सही पक्ष में रहकर भी अलग दिख सकती हैं।
5 of 9
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
दलजीत ने शेफाली की गलतफहमी बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं है सिर्फ वो ही इस शो में जीतने नहीं आई हैं। शो में सभी जीतने आए हैं। ऐसे में ये उनकी एक गलतफहमी है। सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे का नाम लेते हुए कहा कि सबको उनकी तरह फुटेज नहीं चाहिए। सभी के पास काम है।