बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले सदस्यों में सिर्फ विशाल ही घर में बचे हैं । विशाल ने घर में लंबा सफर तय किया है। पिछले दिनों घर के अंदर एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली से उनकी बहुत लड़ाई हुई थी । मधुरिमा ने पहले उन्हें चप्पल से और फिर फ्राई पैन से पीटा था । अब बिग बॉस के पूरे खेल पर विशाल आदित्य के भाई कुणाल सिंह का बयान आया है ।
2 of 5
vishal aditya singh
- फोटो : voot
कुणाल सिंह इस बात से काफी दुखी हैं कि मधुरिमा ने उनकी पिटाई की । जिसके बाद विशाल का घर में खूब मजाक बनाया गया । कुणाल ने चैनल पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है । इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विशाल के भाई कुणाल ने कहा- 'ये बहुत गलत है ।'
3 of 5
vishal aditya singh
- फोटो : social media
'विशाल से पहले पारस छाबड़ा और आसिम रियाज भी शो में चीटिंग कर चुके हैं लेकिन उनको कुछ नहीं कहा गया । बिग बॉस अचानक से अपने नियमों को लेकर इतने सख्त हो जाते हैं और उन्होंने विशाल भइया को खरी-खोटी सुनाई। मुझे नहीं पता कि इसके लिए सही सजा क्या होगी लेकिन इस सीजन में बहुत पक्षपात हुआ है।
4 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima
- फोटो : twitter
कुणाल सिंह ने आगे बताया, आप जब देखेंगे कि बिग बॉस सिद्धार्थ की हर बात को नजरअंदाज करते हैं तो आपको महसूस होगा कि शो में पक्षपात हो रहा है । पिछले सभी सीजन में जिस कंटेस्टेंट ने भी दूसरे को धक्का दिया, उसे शो से बाहर निकाला गया है । सिद्धार्थ इस सीजन में धक्का-मुक्की कई बार कर चुका है । ये दूसरे लोगों के साथ ठीक नहीं है ।
5 of 5
vishal aditya singh
- फोटो : social media
बता दें कि चैनल और सलमान खान पर लंबे समय से सिद्धार्थ का सपोर्ट करने के आरोप लग रहे हैं । इसी वजह से दर्शक आसिम को सपोर्ट करते हैं । कई बार देखा गया है कि सिद्धार्थ की गलती होने के बावजूद उन्हें कुछ नहीं कहा जाता । शिल्पा शिंदे ने भी चैनल पर सिद्धार्थ को जिताने की साजिश रचने का आरोप लगाया है । वहीं कुछ सेलेब्रिटीज इन आरोपों को गलत बताते हैं ।
Grammys 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस, हॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ लूट ली महफिल