फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले घरवालों को लगेगा झटका, इन दो कंटेस्टेंट में से आज कोई हो जाएगा बेघर

Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise elimination between Khesari Lal Yadav Rashami Desai one celebrity evict today
Rashami Desai and Khesari Lal Yadav - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' से पहले एक सदस्य घर से बाहर हो सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि 'बिग बॉस' के 21 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में इस बात का खुलासा हुआ था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि 'बिग बॉस' घर में बीते कुछ हफ्तों में सबसे कम योगदान देने वाले सदस्य का नाम पूछेगें। इसके बाद घरवाले दो सदस्यों का नाम लेंगे। इन दो सदस्यों में सबसे ज्यादा वोट जिसको मिलेंगे वह घर से बाहर हो जाएगा। 

Bigg Boss 13 Surprise elimination between Khesari Lal Yadav Rashami Desai one celebrity evict today
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में दिखाया गया था सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे हैं। 'बिग बॉस' ने घरवालों से पूछा उन लोगों के नाम बताइए जिनका बीते कुछ दिनों में शो में योगदान कम है। घरवालों ने रश्मि देसाई और खेसारी लाल यादव का नाम लिया। जैसे ही घरवाले कंटेस्टेंट का नाम 'बिग बॉस' को बताएंगे तब बिग बॉस खुलासा करेंगे कि ये सरप्राइज एलिमिनेशन है। हालांकि प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया था कि दोनों में से कौन बेघर होगा। 

Bigg Boss 13 Surprise elimination between Khesari Lal Yadav Rashami Desai one celebrity evict today
Khesari Lal Yadav - फोटो : Instagram

इस बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव घर से बाहर हो जाएंगे। इस पोस्ट को 'बिग बॉस टास्क' और 'बिग बॉस न्यूज' अकाउंट से साझा किया गया है। अमर उजाला इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार से पहले कौन घर से बाहर जाता है। इस बीच घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। हिमांशी खुराना घर की नई कैप्टन होंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Biggboss13 ki sari updates pane ke liye follow Karna mat bhulna Follow this page 👉Like 👉Comment 👉Share ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ Exclusively on . @biggboss13spy Stay tuned  for more updates #biggboss #bb13 #BiggBoss13  #devoleenabhattacharjee #SidharthShukla #MahiraSharma #ParasChhabra #Koenamitra #ShehnaazGill  #AartiSingh #ShefaliBagga #RashmiDesai  #DalljietKaur  #AsimRiaz #AbuMalik #shhidarthdev #bigboss12 #bb12  #vikasgupta  #biggboss11 #bb11 #sreesanth  #MeghaDhade #vikasgupta  #hinakhan #priyanksharma  #shilpashinde #karanvirbohra #RomilChoudhary  #DipikaKakar #sreesanth

A post shared by BIGGBOSS13 SPY (@biggboss13spy) on


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#khesarilalyadav #khesari_official_fanclub #khesari #khesari_lal_yadav #vishaladityasingh #bb13 #biggboss13 #bigboss13 #bigboss_task

A post shared by bigboss_task (@bigboss_task) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise elimination between Khesari Lal Yadav Rashami Desai one celebrity evict today
Hindustani Bhau Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

कप्तानी के टास्क में विकास के परिवार और पारस की टीम को किन्हीं दो-दो सदस्यों का नाम बताना था जो कैप्टेंसी टास्क के अगले दावेदार होंगे। विकास ने खुद का और शहनाज गिल का नाम दिया जबकि पारस की टीम आपसी सहमति नहीं बना पाई। जीत के बाद भी पारस की टीम की दावेदारी खत्म कर दी गई। 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ की टीम को मौका दिया कि वो अपनी टीम में से किन्हीं दो सदस्यों को कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए चुनें। इस टास्क में हिमांशी और सिद्धार्थ कैप्टेंसी के लिए खड़े हुए। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कौन अगला कैप्टन बनेगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise elimination between Khesari Lal Yadav Rashami Desai one celebrity evict today
bigg boss 13 - फोटो : voot
कैप्टेंसी के दावेदार चारों सदस्यों सिद्धार्थ शुक्ला, हिमांशी खुराना, विकास पाठक और शहनाज गिल को आज 'बिग बॉस' एक टास्क देंगे। टास्क के तहत चारों कंटेस्टेंट को एक चौकोर फ्रेम को पकड़कर रखना होगा। विकास पाठक और शहनाज गिल पहले ही फ्रेम को छोड़ देते है। ऐसे में हिमांशी और सिद्धार्थ दावेदार के रूप में बचे। सिद्धार्थ टास्क जीतने में कामयाब रहते हैं लेकिन हिमांशी आपत्ति करती हैं कि उन्होंने गलत तरीके से फ्रेम को मोड़ा जिससे उन्हें फ्रेम छोड़ना पड़ा। ऐसे में टास्क के दौरान संचालक बनीं शेफाली जरीवाला हिमांशी को घर का नया कैप्टन चुनती हैं। 


ये भी पढ़ें- दो हफ्तों से शांत बैठी हिमांशी खुराना ने शहनाज के साथ की हाथापाई, वीडियो आया सामने
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed