'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की गिनती मोस्ट एलिजिबल बैचलर में की जाती है। लड़कियां उनके गुडलुक्स की दीवानी हैं। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। हालांकि शहनाज तो उनके लिए प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। अब ऐसे में सिद्धार्थ का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।
2 of 5
Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
दिल्ली टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी फीमेल फैंस के बारे में कहा कि 'ये काफी अद्भुत है लेकिन ये लड़कियां कहां हैं? क्या वो केवल इंटरनेट पर ही हैं?' सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उनका अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अभिनेता ने कहा- 'मैं किसी को डेट नहीं कर रहा। मैं उतना ही सिंगल हूं जितना मैं हो सकता हूं।'
3 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla
- फोटो : Social Media
'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया था कि रिलेशनशिप में रहते हुए सिद्धार्थ उनसे मारपीट करते थे। शिल्पा के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कहा कि 'इन सभी अफवाहों और विवादों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप दूसरों पर पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह दर्शाता है कि आप कितने असुरक्षित हैं। मैं केवल उन सभी के लिए खेद महसूस करता हूं और आशा करता हूं कि वे भविष्य में ऐसी चीजें नहीं करेंगे। ये सभी टिप्पणियां बहुत अजीब हैं।'
4 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill
- फोटो : Instagram
शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगे' के बारे में सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं उसके (शहनाज) संपर्क में नहीं हूं। हालांकि बिग बॉस की वो अकेली कंटेस्टेंट हैं जिससे शो खत्म होने के बाद मैं मिला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके शो को फॉलो नहीं कर रहा हूं।'
5 of 5
sidharth shukla
- फोटो : voot
अभी तक जो जानकारी सामने आई है सिद्धार्थ ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अब वो पहले से काफी सेलेक्टिव हो गए हैं। किसी शो को साइन करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने से पहले देखेंगे कि उसमें कितना दम है।
शेयर चैट पर लटकी कानूनी तलवार, इन बड़ी कंपनियों ने ठोका कॉपीराइट का मुकदमा