फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: तो शहनाज पर आया सिद्धार्थ का दिल, देर रात शो में किया प्यार का इजहार

Sat, 11 Jan 2020 08:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Jan 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla fond of shehnaz gill first time in show
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस 13 में अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज दिया है। जहां कुछ इसे अच्छी दोस्ती बताते हैं तो वहीं कुछ फैंस का मानना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। शहनाज तो सिद्धार्थ को लेकर पहले ही कह चुकी हैं सिद्धार्थ को लेकर उनके दिल में फीलिंग है। हालांकि सिद्धार्थ अभी तक ऐसा कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। अब पहली बार सिद्धार्थ ने शहनाज को लेकर ऐसी बात कही है जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।

bigg boss 13 sidharth shukla fond of shehnaz gill first time in show
bigg boss 13 - फोटो : voot

शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में देर रात सिद्धार्थ और शहनाज बेड पर लेटकर बातें करते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मेरे को एक चीज में ना, तेरे पे बहुत प्यार आया।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'प्यार आया?' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'हां तू मुझे बहुत क्यूट लगी। जब तू झगड़ रही थी (पारस से) और वो तेरे पास आया लड़ने, तुम लोग लड़ रहे थे। लेकिन उसके लिए तेरा प्यार दिख रहा था। तू चिल्ला रही थी और एक बार भी चुप नहीं हुई।' 

bigg boss 13 sidharth shukla fond of shehnaz gill first time in show
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि 'जब आप किसी को चाहते हैं लेकिन वो इंसान अब अच्छा नहीं लगता या फिर हम दिखाना नहीं चाहते, जो भी हो। ऐसे हालत में एक बेचारापन आ जाता है लड़ाई में। हम बोलना भी चाहते हैं और नहीं भी बोलना चाहते हैं। ये बहुत क्यूट था। जिंदगी में इस स्थिति से मैं भी गुजरा हूं। तेरे चेहरे से ही दिख गया था कि तू हार गई थी मन से, पर तू लड़ रही थी। उस वक्त मुझे ऐसे लगा कि तुझे हग कर लूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla fond of shehnaz gill first time in show
bigg boss 13 - फोटो : voot

इससे पहले एक एपिसोड में शहनाज बेड पर ही लेटे हुए सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तेरे लिए मेरे दिल में फीलिंग्स हैं। मैं तेरे बिना नहीं रह सकती।' हालांकि उस वक्त सिद्धार्थ शहनाज से नाराज होते हैं तो वो बेड से उठकर चले जाते हैं। शहनाज भी उनके पीछे पीछे  जाती हैं और फिर लिविंग रूम में दोनों बैठकर बातें करने लगते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla fond of shehnaz gill first time in show
bigg boss 13 - फोटो : voot
शहनाज आगे कहती हैं कि 'मैं तेरे साथ फेक नहीं हूं। बहुत नेचुरली हुआ है जो हुआ है। सिद्धार्थ शहनाज से पूछते हैं कि 'क्या तुझे प्यार हो गया है?' इस पर शहनाज हंस पड़ती हैं और कहती हैं कि 'पागल है क्या?' फिर दोनों ही हंसने लगते हैं।
 

19 साल पहले हिट देकर गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, ग्लैमर से दूर करना पड़ा ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed