बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का बेबाक अंदाज और सीधी बात फैंस को काफी पसंद है। वहीं जैकी फिल्मों के अलावा भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर जैकी सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह हैं कपिल शर्मा। दरअसल हाल ही में जैकी द कपिल शर्मा शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ किस्सों का खुलासा किया।
द कपिल शर्मा शो में जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा, कहा- 'गर्लफ्रेंड घर पर आई थी तो मां को बाहर भेजा था'
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे जैकी श्रॉफ ने बताया कि कैसे उन्होंने स्कूल में उनकी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक किया था। किस्से में जैकी ने बताया कि वो उन दिनों मुंबई की चॉल में रहा करते थे लेकिन एक बड़े घर की लड़की से उन्हें प्यार हो गया था।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil sharma my hero 😘 (@kapils_fc) on
जैकी कहते हैं, 'एक बार एक लड़की ने कहा कि वह मेरे घर आकर मेरी मां से मिलना चाहती है। तो मैंने उससे झूठ बोला कि मैं अपनी मां के साथ नहीं रहता हूं, बल्कि मैं पीजी में अकेले रहता हूं। इसके बाद मैंने अपनी मां को इस बात के लिए मना लिया था कि वह कुछ वक्त के लिए घर से बाहर चली जाएं।'
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
जैकी ने अपनी बात आगे रखते हुए हंसते हुए कहा, ''मेरी मां ने भी मेरी मदद की और वह करीब आधे घंटे के लिए घर से बाहर चली गईं।' हालांकि मां ने बाद में उस लड़की को बता दिया था कि प्यार, घर का साइज और जगह नहीं देखता है और उनका संयुक्त परिवार है और वे सब एक छोटे से घर में रहते हैं।'
जैकी ने बताया कि उनकी मां ने लड़की को इसलिए ये सब कुछ बता दिया था क्योंकि उनका मानना था कि प्यार में झूठ नहीं होना चाहिए और साथ ही साथ प्यार में फर्क नहीं पड़ता कि आप अमीर हो या गरीब। वैसे बात जैकी की फिल्मी करियर की करें आखिरी बार वो सलमान खान के साथ भारत में नजर आए थे।