साल 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' में मुख्य भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के जरिए संदली का करियर रातोंरात चमक गया था हालांकि पहली फिल्म के बाद संदली कोई बड़ी हिट नहीं दे पाईं जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 11 जनवरी 1973 को जन्मीं संदली आज कहां हैं और क्या कर रही हैं चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदली की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए। इस फिल्म के जरिए संदली ने साफ संदेश दे दिया था कि वो इंडस्ट्री में टिकने के लिए आई हैं लेकिन इसके बाद संदली ने जो भी फिल्में कीं वो कुछ खास नहीं चलीं। जिसका नतीजा रहा कि उनका करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं।
'तुम बिन' के बाद संदली को कई और फिल्मों के मौके मिले लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए। एक लीड हीरोइन से निकलकर संदली कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला। फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
4 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
जब संदली बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं।
5 of 5
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदली आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई 'तुम बिन 2' में नजर आई थीं। इसमें उनका स्पेशल अपीयरेंस था। इसके अलावा संदली अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं। संदली के पति का बिजनेस हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। साथ ही वो कई फूड चेन भी चलाते हैं।
पारदर्शी ड्रेस पहनते ही ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर ने कहा- 'फैशन के नाम पर कुछ भी'