बिग बॉस 13 में अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। फैंस ने दोनों को नया नाम सिडनाज दिया है। जहां कुछ इसे अच्छी दोस्ती बताते हैं तो वहीं कुछ फैंस का मानना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। शहनाज तो सिद्धार्थ को लेकर पहले ही कह चुकी हैं सिद्धार्थ को लेकर उनके दिल में फीलिंग है। हालांकि सिद्धार्थ अभी तक ऐसा कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। अब पहली बार सिद्धार्थ ने शहनाज को लेकर ऐसी बात कही है जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में देर रात सिद्धार्थ और शहनाज बेड पर लेटकर बातें करते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मेरे को एक चीज में ना, तेरे पे बहुत प्यार आया।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'प्यार आया?' जिस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'हां तू मुझे बहुत क्यूट लगी। जब तू झगड़ रही थी (पारस से) और वो तेरे पास आया लड़ने, तुम लोग लड़ रहे थे। लेकिन उसके लिए तेरा प्यार दिख रहा था। तू चिल्ला रही थी और एक बार भी चुप नहीं हुई।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि 'जब आप किसी को चाहते हैं लेकिन वो इंसान अब अच्छा नहीं लगता या फिर हम दिखाना नहीं चाहते, जो भी हो। ऐसे हालत में एक बेचारापन आ जाता है लड़ाई में। हम बोलना भी चाहते हैं और नहीं भी बोलना चाहते हैं। ये बहुत क्यूट था। जिंदगी में इस स्थिति से मैं भी गुजरा हूं। तेरे चेहरे से ही दिख गया था कि तू हार गई थी मन से, पर तू लड़ रही थी। उस वक्त मुझे ऐसे लगा कि तुझे हग कर लूं।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इससे पहले एक एपिसोड में शहनाज बेड पर ही लेटे हुए सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तेरे लिए मेरे दिल में फीलिंग्स हैं। मैं तेरे बिना नहीं रह सकती।' हालांकि उस वक्त सिद्धार्थ शहनाज से नाराज होते हैं तो वो बेड से उठकर चले जाते हैं। शहनाज भी उनके पीछे पीछे जाती हैं और फिर लिविंग रूम में दोनों बैठकर बातें करने लगते हैं।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शहनाज आगे कहती हैं कि 'मैं तेरे साथ फेक नहीं हूं। बहुत नेचुरली हुआ है जो हुआ है। सिद्धार्थ शहनाज से पूछते हैं कि 'क्या तुझे प्यार हो गया है?' इस पर शहनाज हंस पड़ती हैं और कहती हैं कि 'पागल है क्या?' फिर दोनों ही हंसने लगते हैं।