{"_id":"5e3d5a098ebc3ee612140b20","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-comedy-class-in-bigg-boss-house-mimicry-of-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में लगाई कॉमेडी क्लास, हंस-हंस के लोट-पोट हुईं रश्मि देसाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में लगाई कॉमेडी क्लास, हंस-हंस के लोट-पोट हुईं रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को होने वाला है । इस वक्त घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं । इनमें से सिद्धार्थ, आसिम और रश्मि देसाई एलीट क्लब के मेंबर बन गए हैं । जिसके चलते तीनों का टॉप 5 में होना तय है । बाकी बचे कंटेस्टेंट इम्युनिटी पाने के लिए लड़ रहे हैं । अब जब घर में कुछ ही दिन बचे हैं तो सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा छोड़ हंसी-मजाक कर रहे हैं ।
Trending Videos
2 of 6
Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में कॉमेडी की क्लास लगाई और बिग बॉस की मिमिक्री करनी शुरू कर दी । सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में बिग बॉस बनकर घरवालों पर हुकुम चलाते हुए दिख रहे हैं । वो घरवालों को एक टास्क देते हैं और फिर एक-एक कर सबका नाम लेते हुए कहते हैं कि सभी बीमार हैं ।
3 of 6
Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
फिर उनके सामने माहिरा आती हैं तो सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि आप ये टास्क अकेले करेंगी और जीतकर दिखाएंगी । इस कार्य का संचालन भी आप ही करेंगी और आपका फैसला ही आखिरी माना जाएगा । हमें पता कि ये फैसला लेना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा लेकिन आप कर सकती हैं । ये सुनकर सभी घरवाले हंसने लगते हैं ।
बता दें कि आज घर में एक और इम्युनिटी टास्क होगा । जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज को किसी एक को बचाकर एलीट क्लब का मेंबर बनाना होगा । इसका भी प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ, रश्मि और आसिम आपस में बात कर रहे होते हैं। आसिम कह रहे हैं कि वो आरती सिंह को अपना समर्थन देंगे, रश्मि शहनाज का नाम लेती हैं और सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा का।
विज्ञापन
5 of 6
Asim and Sidharth
- फोटो : Instagram
सिद्धार्थ कहते हैं- 'उसने एक बार मुझे सुरक्षित किया था तो अब वापस वही लौटाने है। ये मेरे पास आखिरी मौका है।' प्रोमो वीडियो में एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई है। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्युनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।