फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस खत्म होते ही सिद्धार्थ को मिली एक और कामयाबी, दूर-दूर तक नहीं आसिम रियाज

Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla beat Asim Riaz on twitter to get millions tweet
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'

रियलिटी बिग बॉस के सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। वह शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स मेें से एक थे। बिग बॉस के घर में रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला अपने खेल और रणनीति की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे। इतना ही नहीं सिद्धार्थ के फैंस सोशल मीडिया पर उनका काफी सपोर्ट भी करते थे। दर्शकों और फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला का ट्विटर पर इतना सपोर्ट किया कि वह सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाली शख्सियत बन गए हैं। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla beat Asim Riaz on twitter to get millions tweet
bigg boss 13 - फोटो : social media

जी हां, हाल ही में ट्विटर इंडिया ने अपने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस 13' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी हिट साबित हुआ। बिग बॉस के बीते सीजन यानी साल 2018 में इस शो को लेकर 4.1 करोड़ ट्वीट किए गए थे, जबकि इस साल 1 जनवरी 2020 से शो के खत्म होने यानी 15 फरवरी तक ही 10.5 करोड़ ट्वीट किए गए। इस दौरान दर्शकों ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए सबसे ज्यादा ट्वीट किए थे। 
 


 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla beat Asim Riaz on twitter to get millions tweet
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सोशल मीडिया यूजर्स ने  #ChartbusterSid के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में सबसे ज्यादा ट्वीट किए। इसके अलावा #Sidnaaz,#winnesid, #iamwithsidshukla जैसे कई हैशटैग के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के सपोर्ट में कई लाख ट्वीट हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला की काफी चर्चा हो रही है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाले आसिम रियाज रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla beat Asim Riaz on twitter to get millions tweet
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे जबकि फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 को फिक्स्ड बताया था। वहीं कई टीवी के सितारों ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर शो की आलोचना की थी। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla beat Asim Riaz on twitter to get millions tweet
bigg boss 13 - फोटो : voot

शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। वहीं पारस छाबड़ा छठे नंबर पर थे। 


पढ़ें: Bigg Boss 13: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने इसलिए छोड़ा था शो, सिद्धार्थ और रश्मि बने वजह ?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed