टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन फैंस अभी भी सीजन 13 के सबसे रोमांटिक कपल शहनाज और सिद्धार्थ के दीवाने बने हुए हैं। बिग बॉस सीजन 13 में सिडनाज की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। शहनाज तो सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ की तरफ से ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कई बार दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी बीच सिडनाज की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो फैंस के होश उड़ा रही है।
मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने सिद्धार्थ के बगल बैठीं नजर आईं शहनाज गिल, क्या रचा ली गुपचुप शादी
बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैंस को कुछ ऐसा दिख रहा है जो बहुत ही हैरानी भरा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि शहनाज और सिद्धार्थ ने चोरी छिपे शादी कर ली है।
दरअसल इस तस्वीर में शहनाज की मांग में सिंदूर दिख रहा है और गले में मंगलसूत्र दिख रहा है। वहीं उनके बगल में सिद्धार्थ शुक्ला भी बैठे नजर आ रहे हैं। शहनाज और सिद्धार्थ की ये सेल्फी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इससे पहले आप कोई और कयास लगाएं हम आपको बता देते हैं कि ये एक फैन मेड तस्वीर है जो वायरल हो रही है।
शहनाज और सिद्धार्थ ने शादी नही की है बल्कि सिडनाज के रिलेशनशिप के दीवाने एक फैन ने ये तस्वीर बनाई है। शहनाज और सिद्धार्थ की इस तस्वीर को देखकर बहुत से लोग इस बात को सच मान रहे हैं जबकि ये एक फोटोशॉप तस्वीर है। फिलहाल सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग फैंस को कुछ और ही कहानी बताती है।
हाल ही में शहनाज के जन्मदिन की पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे। उन्होंने शहनाज के साथ खूब मस्ती की और उन्हें पूल में भी फेंक दिया था। सिद्धार्थ ही नहीं उनकी मां रीता शुक्ला भी इस जन्मदिन के जश्न में शामिल हुई थीं जिससे सबको पता चल गया कि सिद्धार्थ और शहनाज के परिवार भी एक दूसरे से मिल जुल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही सिद्धार्थ और शहनाज किसी बड़े प्रोक्टर पर साथ काम करते नजर आएंगे।