फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम की 'गद्दारी' से भड़के सिद्धार्थ के प्रशंसक, ट्विटर पर कर रहे बाहर निकालने की मांग

Thu, 05 Dec 2019 04:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Dec 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla may evicted from house trending on twitter fans supports him
Asim and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) दोस्त से अब दुश्मन बन चुके हैं। घर में आए दिन इन दोनों के झगड़े होते रहते हैं। चार दिसंबर को भी टेलीकास्ट हुए एपिसोड में इन दोनों का झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पहले सिद्धार्थ ने आसिम को धक्का दिया उसके बाद आसिम ने सिद्धार्थ को। यहां तक कि बीच-बचाव करने सभी घरवाले भी आ गए। सिद्धार्थ और आसिम के इस झगड़े के बाद एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसक भड़क उठे हैं। वो आसिम को घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं और सिद्धार्थ को आगे बढ़ते रहने की सलाह दे रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla may evicted from house trending on twitter fans supports him
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

यहां तक कि सोशल मीडिया पर #EvictHatemongerAsim और #KeepGoingSidharthShukla ट्रेंड भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'घर में एक ही शेर है और वो है सिद्धार्थ। #EvictHatemongerAsim दूसरे यूजर ने शेर की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में शेर के आसपास कई और जानवर हैं। तस्वीर को साझा करते हुए यूजर ने लिखा- 'वन मैन आर्मी।' 
#KeepGoingSidShukla #EvictHatemongerAsim

 


 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla may evicted from house trending on twitter fans supports him
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

तीसरे यूजर ने आसिम की चिल्लाते हुए तस्वीर साझा की। ट्वीट में लिखा- 'मजबूत रहो सिद्धार्थ शुक्ला।' #EvictHatemongerAsim चौथे यूजर ने ट्वीट किया- 'सिद्धार्थ शुक्ला शो जीत रहा है। यह नेक दिल इंसान है।'#EvictHatemongerAsim 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla may evicted from house trending on twitter fans supports him
Asim Riaz,Siddharth Shukla - फोटो : social media

एक यूजर ने तो आसिम और हिमांशी खुराना की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में हिमांशी बीन बजा रही हैं और सांप की जगह आसिम की तस्वीर है। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'ये आसिम रियाज की असलियत है।' #EvictHatemongerAsim 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla may evicted from house trending on twitter fans supports him
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं 'बिग बॉस' से सिद्धार्थ शुक्ला बेघर हो गए हैं। इसके पीछे की वजह उनकी तबीयत ठीन न होना है। दरअसल, सिद्धार्थ टाइफाइड से पीड़ित हैं। हालांकि वह अपनी बीमारी को लेकर किसी भी टास्क में पीछे नहीं हटे। सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने की खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इससे पहले तबीयत ठीक न होने की वजह से वीकेंड का वार में देवोलीना घर से बाहर गई थीं। 

Bigg Boss 13: घरवालों को लगा सबसे बड़ा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला हुए शो से बाहर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed