सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला का 'बिग बॉस 13' से एविक्शन है। 'बिग बॉस' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि टास्क में सिद्धार्थ की हिंसा को देखते हुए 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे। इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ के प्रशंसक बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है।
सिद्धार्थ शुक्ला को 'बिग बॉस' से बाहर निकालने पर फैंस बेकाबू, twitter पर ऐसे जताया गुस्सा
एक यूजर ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला इस घर में रहना बहुत ज्यादा डिजर्व करते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का नहीं होना मतलब, बिग बॉस का ना होना।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'बिग बॉस का राजा सिद्धार्थ शुक्ला है। वह कहीं नहीं जाएगा।'
#SiddhartShukla deserves more! ‘ No siddharth shukla means no biggboss ’
— Anmol Sachdeva (@AnmolSa50653793) November 4, 2019
तीसरे यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस महिला यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'जमीन से जुड़े इस शख्स के लिए खूब सारे वोट समर्थन में। अगर यह बिग बॉस छोड़ेगा तो शो बंद।' चौथे यूजर ने लिखा- 'अगर सिद्धार्थ शुक्ला शो छोड़ेगा तो बिग बॉस देखने का कोई मतलब नहीं।'
In support of Siddharth Shukla all votes for him down to earth person and very respectful guy..if he leaves big boss BANDH #SiddhartShukla Love u pic.twitter.com/wF5HqawiuH If siddharth shukla evicted then don't need to watch bigg boss #SiddhartShukla
पांचवे यूजर ने लिखा- 'सिद्धार्थ शुक्ला वन मैन आर्मी हैं।' एक यूजर ने तो कलर्स चैनल को अन सब्सक्राइब करने की तस्वीर साझा की है।
#SiddhartShukla is one man army.#BiggBoss13 #wesupportsidshukla @BiggBoss #ColorsTV Siddharth Shukla Evicted..😠😠😠
Unsubscribe Your Channel Right Now.. pic.twitter.com/2aC3V9EUHg
सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस' जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में एक हैं। ऐसा भी हो सकता है कि 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर निकालकर सीक्रेट रूम में ठहरवा दें। रश्मि देसाई और देवोलीना को लेकर भी ऐसी ही खबरें हैं कि वो भी 'बिग बॉस' के सीक्रेट रूम में हैं क्योंकि शो से बाहर होने वाला सदस्य इंटरव्यू जरूर देता है लेकिन दोनों में किसी का इंटरव्यू अब तक सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- BB 13: बिग बॉस का चौंकाने वाला फैसला, इस हरकत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को शो से निकाला!