फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घरवालों के सामने पहली बार फूट-फूटकर रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Wed, 04 Dec 2019 07:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Dec 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla crying during task trending on twitter
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सोशल मीडिया पर #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की वायरल तस्वीरें हैं। इन वायरल तस्वीरों में सिद्धार्थ रोते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ को इस तरह देख यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। सिद्धार्थ की यह तस्वीरें घर में होने वाले टास्क के दौरान की हैं। बिग बॉस के तीन दिसंबर के एपिसोड के खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था जिसमें सिद्धार्थ और आसिम का झगड़ा होता हुआ दिखाई दिया था। अब इस टास्क की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सिद्धार्थ रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla crying during task trending on twitter
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इन तस्वीरों में सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा भी हैं जो उन्हें सांत्वना देते दे रहे हैं। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं। शो के दौरान सिद्धार्थ ने हमेशा अपना आक्रामक रूप ही घरवालों को दिखाया। किसी भी टास्क को पूरा करने में सिद्धार्थ अपना सौ फीसदी देते हैं। यहां तक की कई बार वह घायल भी हुए। 
 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla crying during task trending on twitter
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस वक्त सिद्धार्थ की तबीयत भी ठीक नहीं हैं। सिद्धार्थ टाइफाइड से पीड़ित हैं। बीमार होने के बावजूद घर में सिद्धार्थ हर टास्क में सक्रिय दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया था सिद्धार्थ और आसिम की टास्क के दौरान धक्कामुक्की हुई। इसके बाद ही इन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस टास्क का संचालन पारस छाबड़ा कर रहे हैं। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla crying during task trending on twitter
Asim and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस टास्क का वीडियो बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। जिसमें सभी घरवालों टास्क के दौरान एक दूसरे भिड़ते नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि इस वक्त सिद्धार्थ से आधे से ज्यादा घरवाले खफा हैं। इसकी वजह बिग बॉस द्वारा सिद्धार्थ को दिया गया विशेषाधिकार है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla crying during task trending on twitter
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को घर के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया था। सिद्धार्थ ने इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया है। इन कंटेस्टेंट्स के नाम- आसिम, हिमांशी, शेफाली जरीवाला, रश्मि और पारस हैं। बीते हफ्ते तबीयत ठीक ना होने की वजह से देवोलीना भट्टाचार्य बेघर हुई थीं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा। 

यह भी पढ़ें- TRP में टॉप 5 से बाहर कपिल, 'बिग बॉस 13' से बेघर हुईं देवोलीना, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed