फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: माहिरा की गर्दन पर निशान देख सिद्धार्थ ने उड़ाया मजाक, बोले- 'इस उम्र में यही होता है'

Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla asked Mahira Sharma about mark on neck in front of Paras Chhabra
Siddharth Shukla, Paras Chhabra and Mahira - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। शो में यह दोनों कभी प्यार है ये स्वीकार करते हैं तो कभी एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। खास बात है कि दोनों इन दिनों 'बिग बॉस' में बेड शेयर कर रहे हैं। सात जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में माहिरा शर्मा की गर्दन पर सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद अभिनेत्री शरमा गईं।

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla asked Mahira Sharma about mark on neck in front of Paras Chhabra
Siddharth and Mahira - फोटो : voot

शो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे होते हैं। माहिरा पारस के बगल में जैसे ही आकर बैठती हैं तो सिद्धार्थ कुछ देखते हैं। इसके बाद वह माहिरा को अपने पास बुलाते हैं और बाल हटाकर गर्दन के पास कुछ निशान पाते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ माहिरा से कहते हैं कि 'ये लव बाइट है क्या?'

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla asked Mahira Sharma about mark on neck in front of Paras Chhabra
Paras and Mahira - फोटो : voot

सिद्धार्थ की बात सुन माहिरा कहती हैं 'नहीं'। इसके बाद माहिरा गर्दन के निशान को पारस और शेफाली को दिखाती है। शेफाली कहती हैं- 'ये दो सौ प्रतिशत लव बाइट है।' इस पर माहिरा कहती हैं- 'मुझे एलर्जी है।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'दिखा दे कैमरा पर जा।' पारस कहते हैं- 'अब इसकी अम्मी इसे मारेगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla asked Mahira Sharma about mark on neck in front of Paras Chhabra
Siddharth and Mahira - फोटो : voot

जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अब सानिया (माहिरा की मां) तुम खुद समझदार हो। इस उम्र में ऐसी एलर्जी बहुत होती रहती है। हम लोगों को तो बॉल भी लग जाती थी। यहां पर।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें, माहिरा और पारस की बढ़ती नजदीकियों को देख माहिरा की मां सानिया शर्मा का भी बयान आ चुका है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla asked Mahira Sharma about mark on neck in front of Paras Chhabra
Sania Sharma, Paras and Mahira - फोटो : social media

सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है। उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा। क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं। मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं।' 

Bigg Boss 13: शहनाज की चाल के आगे फेल हो गए सिद्धार्थ शुक्ला, नॉमिनेट हुए ये 10 कंटेस्टेंट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed