बिग बॉस 13 को करीब 4 महीने पूरे हो चुके हैं । अब यह शो अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है । अभी घर के अंदर 10 कंटेस्टेंट हैं । वहीं घरवालों में टॉप 5 में पहुंचने की रेस भी शुरू हो चुकी है । कल घर में आसिम रियाज, शहनाज कौर गिल को हराकर एलीट क्लब के सदस्य बने । जिसमें उन्हें कई पॉवर दी गई हैं । अब आने वाले हफ्ते में फैमिली राउंड शुरू होगा ।
Bigg Boss 13: माहिरा की मां और शहनाज के पिता ने पारस को घर में जाकर लताड़ा, सबके सामने बताई सच्चाई
इसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आएंगे। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। इसमें आरती के भाई कृष्णा अभिषेक, शहनाज के पिता और माहिरा की मां बिग बॉस के घर में आएंगे । शहनाज के पिता और माहिरा की मां दोनों ही पारस की क्लास लगाते नजर आए ।
साथ ही शहनाज के पिता ने उनसे कहा कि सिद्धार्थ के साथ तुम्हारा जो कुछ भी है उसे यहीं खत्म कर दो । ये कहते हुए उन्होंने शहनाज को अपनी कसम भी दी । साथ ही पारस की क्लास लगाते हुए कहा कि पहले तुम शहनाज से कहते थे माहिरा तुमसे जेलस है । अब यही तुम माहिरा से कहते हो । वहीं माहिरा की मां पारस को याद दिलाती हैं कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है । वो कहती हैं कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है ।
A post shared by Entertainment Talk (@entertainmenttalkk) on
वहीं इस प्रोमो में विशाल और मधुरिमा एक बार फिर से लड़ते नजर आते हैं । दोनों एक-दूसरे पर पानी डाल देते हैं । वहीं मधुरिमा, विशाल को फ्राई पैन से इतना मारती हैं कि फ्राई पैन टूट जाता है । ये सब देख घरवाले हैरान रह जाते हैं । वहीं बिग बॉस दोनों को पहले चेतावनी देते हैं । इसके बाद भी विशाल-मधुरिमा नहीं सुनते और एक-दूसरे को गालियां देने लगते हैं ।
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
वहीं विशाल बिग बॉस से कहते हैं कि वो घर से निकलना चाहते हैं । रश्मि, विशाल को समझाते-समझाते रोने लगती हैं । वहीं आसिम भी विशाल को समझाने की कोशिश करते हैं । अब देखना ये है कि बिग बॉस विशाल और मधुरिमा को क्या सजा देते हैं । बता दें कि इस हफ्ते घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हैं ।
आलिया की फिल्म से पहले जानें कौन थीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 500 रुपये के लिए पति ने दिया था बेच