फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस हफ्ते ये चार लोग हुए नॉमिनेटड, सीक्रेट रूम से सिद्धार्थ-पारस ने बचाया इस करीबी को

Tue, 10 Dec 2019 02:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Siddharth Shukla Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated
Siddharth, Shehnaz and Hindustani Bhau - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया इस बार घरवालों ने कन्फेशन रूम में जाकर पूरी की। सभी सदस्यों को किन्ही दो लोगों के नाम लेने थे जिसे वो लोग बेघर करना चाहते हैं। इस प्रक्रिया में सभी घरवाले एक-एक करके कन्फेशन रूम में आए और दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया। खास बात है कि नॉमिनेशन प्रकिया के बाद सिद्धार्थ और पारस ने कुछ ऐसा कर दिया कि सभी घरवालों की प्लानिंग फेल हो गई। 

नॉमिनेटड सदस्यों को खुद को बचने का एक मौका मिला

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Siddharth Shukla Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

घरवालों को यह पता है कि सिद्धार्थ तबीयत ठीक न होने की वजह से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें पारस के साथ सीक्रेट रूम में रखा गया है। नॉमिनेशन की प्रकिया पूरी होने के बाद चार लोगों को सबसे ज्यादा वोट मिले। यह चार लोग शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा, विकास पाठक और मधुरिमा तुली थे। इसके बाद 'बिग बॉस' ने नॉमिनेटड सदस्यों को खुद को बचने का एक मौका दिया।

पारस और सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा को सुरक्षित किया

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Siddharth Shukla Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' ने घरवालों से कहा कि नॉमिनेटड लोगों को एक घंटे के अंदर अपने आपको ज्यादा सक्रिय दिखाना होगा। जो ज्यादा दिखेगा वही सुरक्षित हो जाएगा। खास बात है कि 'बिग बॉस' ने एक सदस्य को सुरक्षित करने का अधिकार पारस और सिद्धार्थ शुक्ला को दिया। घरवालों को इसकी भनक भी नहीं थी। टास्क के बाद इन दोनों ने माहिरा शर्मा को सुरक्षित किया। इस तरह इस बार घर से बेघर होने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली नॉमिनेटड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं शो में अपना रियल गेम खेलने गई थी- हिमांशी खुराना

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Siddharth Shukla Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated
Himanshi Khurana - फोटो : voot

'बिग बॉस' से हाल ही में हिमांशी खुराना बेघर हुई हैं। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में हिमांशी ने बताया कि सिद्धार्थ को बिग बॉस ने किसी एक सदस्य को नामित करने के लिया बोला और इस ताकत का उन्होंने गलत इस्तेमाल किया। हिमांशी कहती हैं, 'मैं शो में अपना रियल गेम खेलने गई थी और उसी के सहारे जीतना भी चाहती थी। मेरा घर से जाना इतना अचानक हुआ कि सभी लोगों को झटका लगा। अभी शो का वक्त एक महीने बढ़ाया गया है तो इस हफ्ते वाइल्डकार्ड एंट्रीज ज्यादा हुईं। वाइल्डकार्ड एंट्रीज की वजह से नए-नए व्यक्तित्व वाले लोगों से मिलना होता है। इससे घर में खेल भी हर रोज बदल रहा है।'

विज्ञापन

शो में पारस का कोई योगदान नहीं था- हिमांशी खुराना

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Siddharth Shukla Hindustani Bhau Madhurima Tuli nominated
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस से अब तक बेघर हुए लोगों के बारे में पूछे जाने पर वह कहती हैं, 'शो में पारस का कोई योगदान नहीं था। जबसे वह सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे तब से तो बिल्कुल ही गायब से हो गए थे। हाल ही में उनके हाथ में चोट आई है तो वह घर से बाहर ही हैं। बहुत ही जल्द वापस आ जाएंगे। लेकिन उन्हें बिल्कुल बाहर हो जाने चाहिए। देवोलिना की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा। वह एक बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। इस हिसाब से उनका जाना थोड़ा खल गया।' 

Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिमांशी ने खोला आसिम और अपने रिश्ते का सच, कहा, 'मुझे नहीं पता..'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed