'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का फिनाले खत्म हुए चंद घंटे ही हुए हैं कि इस शो से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है। 'बिग बॉस' फिनाले के पहले मेकर्स ने शो में ही एलान कर दिया था कि शहनाज का स्वंयर होगा। इस शो का प्रोमो भी रिलीज हो गया था। अब इस मामले पर शहनाज के पिता संतोख सिंह गिल (Santokh Singh Gill) का बयान आया है। उन्होंने इस शो पर आपत्ति जताई है। यहां तक कि शिवसेना से भी मदद लेने की बात कही है।
2 of 5
Shehnaz Kaur Gill with father
- फोटो : twitter
पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक संतोख सिंह गिल ने कहा- 'अगर चैनल नहीं मानता है तो हम शिवसेना से मदद लेंगे। मेरी बेटी की छवि पंजाब की कटरीना कैफ की है लेकिन चैनल उनकी छवि राखी सावंत जैसी बनाने की कोशिश कर रहा है। मेरी बेटी में शो जीतने की काबिलियत है और फैन फॉलोइंग ज्यादा है। शो के मेकर्स चाहते हैं कि स्वयंवर के जरिए वोट करने वालों का ध्यान शहनाज से हट सके और सिद्धार्थ शुक्ला विजेता बन सकें।'
3 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : Instagram
शहनाज का शो 'मुझसे शादी करोगे?' 17 फरवरी से कलर्स पर शुरू हो रहा है। इस शो का जैसे ही एनाउंसमेंट किया गया तो शहनाज के कुछ प्रशंसक नाराज दिखे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट शहनाज की शादी नाम से ट्रेंड भी करने लगा। शहनाज के प्रशंसकों का मानना है कि यह शो शहनाज के लिए ठीक नहीं है। इस स्वयंवर वाले शो से उनका करियर खराब हो सकता है।
4 of 5
Shahbaz and Shehnaaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
शहनाज के स्वयंवर वाले शो के एलान से पहले शहनाज के भाई शहबाज का भी इस शो को लेकर बयान आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान शहबाज ने इस ऑफर को ठुकराने की बात कही थी। शहबाज ने कहा था- 'हमारे पास चैनल के मैनेजर आए थे। उन्होंने हमसे बात भी की थी लेकिन अभी इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस विषय पर परिवार वाले आपस में बैठकर फैसला लेंगे।'
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
आपको बता दें, 'बिग बॉस' सीजन 13 में शहनाज टॉप तीन तक पहुंची थीं। शहनाज इस शो की इकलौती महिला कंटेस्टेंट थीं जो टॉप तीन में पहुंची थीं। शहनाज का मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज से था। हालांकि बिग बॉस सीजन 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ जीतने में कामयाब रहे। खास बात है कि विजेता के अलावा बाकी बचे चार लोग जो टॉप पांच में पहुंचे थे उन्हें मेकर्स की ओर से अबु धाबी जाने का पैकेज तोहफे में दिया गया है।
Bigg Boss 13: विजेता बनते ही शहनाज ने सिद्धार्थ को किया Kiss, क्या घर के बाहर भी रहेगा ऐसा रिश्ता