'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में लगातार ड्रामा हो रहा है। पिछली बार घर से बेघर होने के लिए 5 महिला कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थीं लेकिन पहला हफ्ता होने की वजह से किसी को भी वोट आउट नहीं किया गया। हालांकि सलमान ने 'वीकेंड का वार' में कह दिया था कि अगले हफ्ते किसी का घर से जाना तय है। इस हफ्ते घर से जाने के लिए चार महिला कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुई हैं। इसमें शहनाज कौर गिल, दलजीत कौर, रश्मि देसाई और कोएना मित्रा का नाम शामिल है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस हफ्ते कौन घर से बाहर जा सकता है।
Bigg Boss 13: जानें इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर? चार लड़कियों में किसे मिले सबसे कम वोट
'बिग बॉस' सीजन 13 ऑनलाइन वोट पोल के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक शहनाज कौर गिल को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। शहनाज को 38.49 फीसदी वोटों के साथ नंबर एक पर हैं। दूसरे नंबर पर दलजीत कौर हैं। दलजीत को 27.97 फीसदी वोट मिले हैं।
तीसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि देसाई को 22.87 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि चौथे नंबर पर कोएना मित्रा है। कोएना मित्रा को 10.66 फीसदी वोट मिले हैं। इस वोटिंग पोल के मुताबिक कोएना मित्रा को सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में इस बार कोएना घर से बेघर हो सकती हैं।
दिलचस्प बात है कि बीते दिनों से कोएना के खिलाफ धीरे-धीरे घरवाले भी हो रहे है। आरती सिंह का कोएना के साथ झगड़ा हुआ तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनकी बहस हो चुकी है। हालांकि कोएना घर में ज्यादा सक्रिय भी नहीं लग रहीं। ज्यादातर समय वह अपने बेड पर बैठी नजर आती हैं। जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो 'सुपरमॉर्केट टास्क' के बाद अपने प्रियजनों के मैसेज सुनने के बाद सब लोग घर में पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
इस दौरान शो के 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' पर बवाल मच गया था जिसके बाद इस कॉन्सेप्ट में बदलाव किया गया। इसके बावजूद शो का विरोध जारी है। गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की है कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रिएलिटी शो बिग बॉस-13 को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए।
नोट: अमर उजाला वोटिंग पोल की पुष्टि नहीं करता। यह ऑनलाइन साइट से लिए गए हैं।
यह भी पढें:- बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़ी करणी सेना, कहा-हिन्दू संस्कृति हो रही बर्बाद