फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस वजह से शेफाली और मधुरिमा को आया 'गुस्सा', शहनाज की चप्पलों से की पिटाई

Sun, 05 Jan 2020 07:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 05 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Madhurima Tuli And Shefali Bagga Pillow and Chappal Fight Video Viral
शहनाज गिल - फोटो : Social Media

टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में रहता है। इसकी सुर्खियों में रहने की वजह हैं इसके कंटेस्टेंट्स। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा तो शो में आम है। लेकिन इस बार तो शो के कुछ कंटेस्टेंट्स ने हदें ही पार कर दीं। अब तक तो केवल इन सबके बीच आपस में मारपीट की बातें ही किया करते थे पर इस बार तो सारी हदें पार करते हुए कुछ कंटेस्टेंट्स ने घर में एक दूसरे के खिलाफ चप्पलें उठा लीं।

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Madhurima Tuli And Shefali Bagga Pillow and Chappal Fight Video Viral
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media

जी हां! बिग बॉस के घर में मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और शहनाज गिल के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें मधुरिमा और शेफीली ने शहनाज पर चप्पलों से हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बिग बॉस जासूस नाम के पेज ने साझा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Day 96: Madhurima Tuli and Shehnaz Kaur are in no mood to spare each other as they engage in a highly entertaining pillow fight. Watch the unseen clip and enjoy their amusing fluffy battle ! . . Follow @biggbossjassos For more updates & videos . . BIGG BOSS 13 - everyday 10:30 pm ! On weekends - 9 pm ! . #arshikhan #shoaibibrahim #vikasgupta #mtv #trending #katrinakaif #tiktok #hinakhan #priyanksharma #dipikakakar #kkk9 #jasminbhasin #zainimam #karanpatel #SalmanKhan #rohitshetty #adityanarayan #nachbaliye #devoleenabhattacharjee #khatronkekhiladi #bhartisingh #tiktokindia #naagin #khatronkekhiladi10

A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Madhurima Tuli And Shefali Bagga Pillow and Chappal Fight Video Viral
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

दरअसल बिग बॉस 13 के घर से वायरल हुआ ये एक फनी वीडियो हैं। इस वीडियो में ये तीनों ही मस्ती कर रही हैं। वीडियो में तीनों अक दूसरे पर चप्पल चला रही हैं और पिलो फाइट कर रही हैं। वीडियो में शेफाली कह रही हैं कि शहनाज को चप्पल अवॉर्ड से नवाजा जाता है। वहीं मधुरिमा बोल रही हैं कि नहीं चाहिए हमें ऐसी गेस्ट जो पागल हो जाती है। तीनों ही वीडियो में काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Madhurima Tuli And Shefali Bagga Pillow and Chappal Fight Video Viral
Shehnaz Kaur Gill and Madhurima - फोटो : twitter

गौरतलब है कि इस शो में अब तक शहनाज गिल और मधुरिमा तुली की कभी नहीं बनी। दोनों का हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो ही जाता है। शहनाज की कप्तानी में भी देखने को मिला था कि दोनों के बीच काम को लेकर या सोने को लेकर झगड़ा ही होता रहा।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Madhurima Tuli And Shefali Bagga Pillow and Chappal Fight Video Viral
शेफाली बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें शेफाली बग्गा की, तो शेफाली शो की शुरुआत से ही शहनाज की अच्छी दोस्त रही हैं। शेफाली और शहनाज की दोस्ती शहनाज की कप्तानी के दौरान भी देखने को मिली थी। शहनाज को घर का कैप्टन बनाने के लिए शेफाली ने अपने परिवार की तस्वीर भी फाड़ दी थी। इसके अलावा भी शेफाली हमेशा शहनाज के साथ खड़ी रहती हैं और वक्त पड़ने पर उन्हें समझाती भी रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed