Bigg Boss 13: सिद्धार्थ पर फूटा शहनाज का गुस्सा, हाथ झटक कर बोलीं- 'चल दफा हो...'
मंगलवार को आने वाले ऐपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बिस्तर में लेटे हुए हैं और उनके पास शेफाली बग्गी बैठी हुई हैं। तभी अचानक शहनाज, सिद्धार्थ का हाथ झटकते हुए कहती हैं कि, 'अगर मैं किसी से बात नहीं कर सकती तो ये भी किसी से नहीं करेगा, चल दफा हो।' इसके बाद सिद्धार्थ वहां से चले जाते हैं।
प्रोमो में आगे दिखाया गया है गार्डन एरिया में आरती, सिद्धार्थ, पारस और माहिरा बैठे हुए हैं। इस दौरान आरती कहती हैं कि शहनाज को इस बात से दिक्कत है कि सिद्धार्थ, माहिरा के साथ बैठ रहा है। इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ से कहते हुई नजर आती हैं, 'मैं किसी से बात न करूं, तू सबसे कर, एक्सपेक्ट...एक्सपेक्ट..एक्सपेक्ट, मैं भी एक्सपेक्ट करती हूं तेरे से वही। मेरे पर फालतू के टैग मत लगवा, तू करवा रहा है वो।' ऐसा कहते हुए शहनाज दीवार पर हाथ मारती हैं और रोने लगती हैं। फिर सिद्धार्थ कहते हुए दिखते हैं कि, 'पागल है वो।'
वहीं जब शहनाज बेड पर बैठी होती हैं तो सिद्धार्थ दौड़कर उनके पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। सिद्धार्थ शहनाज के सिर पर किस करते हैं। सिदार्थ और शहनाज को देख शेफाली जरीवाला विकास गुप्ता से कहती हैं, 'दोनों बहुत क्यूट लगते हैं।
Bigg Boss 13: इसलिए सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष ले रहे हैं सलमान खान, इस खुलासे से हैरान रह जाएंगे